टीवी के बेहद जाने माने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर घर में अपनी तगड़ी पहचान बनाने वाली जानी मानी एक्ट्रेस दिशा वकानी आज किसी पहचान की मोहताज़ नही है| हालाँकि आज दिशा बेहद लम्बे वक्त से शो से दूर है पर आज भी अगर खबरों और सुर्ख़ियों पर नजर डालें तो अक्सर ही ये नजर आ जाती है|पर कम ही लोगों को यह जानकारी है के इस शो का हिस्सा बनने से पहले एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है| पर अगर पॉपुलैरिटी की बात करें तो एक्ट्रेस नें अपने इस सीरियल के दम पर आज गजब की लोकप्रियता हासिल की है|

एक्ट्रेस दिशा वकानी नें अपने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दयाबेन के किरदार से जो लोकप्रियता हासिल की है वह  वाकई काबिल ए तारीफ है| पर हम आज आपको इनसे जुडी एक और ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे और अगर नही तो जरूर आपको यह बात पहली बार में शायद सच भी नही लगने वाली|

शो की बात करें तो इस शो के सभी किरदार अपनी शानदार कॉमेडी और टाइमिंग के लिए जाने जाते है पर इसी शो के एक किरदार है सुन्दरलाल जो काफी कम चर्चाओं में देखे जाते है| पर बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट इन्ही पर होने वाली है| शो की कहें तो सुन्दरलाल को शो में दयाबेन के भाई के रूप में दिखाया जाता है जो अक्सर जेठालाल तो परेशान करते देखे जाते है|

पर सुन्दरलाल के बारे में एक ऐसी बात है जिसकी जानकारी आज भी कई लोगों को नही है| बता दे के शो में दयाबेन के भाई के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता का असली नाम मयूर वकानी है और असल जिंदगी में भी मयूर एक्ट्रेस दिशा वकानी के भाई है| हालाँकि इस बात की जानकारी कई लोगों को आज भी नही है| गुजराती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मयूर वकानी एक बेहद जाना माना और मशहूर नाम है और इस शो से पहले इन दोनों भाई बहनों नें गुजराती सिनेमा में भी एक साथ काम किया है|

मयूर और दिशा की बात करें तो इन दोनों नें गुजराती एक्टिंग इंडस्ट्री को काफी कम उम्र से ज्वाइन कर लिया था और तभी से इन्होने अपने एक्टिंग करियर की भी शुरुआत भी की थी| गुजराती इंडस्ट्री में काम करते हुए इन दोनों नें कई फिल्मों में काम किया और साथ ही कई सेरिअल्स भी इन दोनों नें अपने करियर्स में शामिल किये| हालाँकि अब बहन दिशा वकानी शादी के बाद से अपने करियर से ब्रेक लिए हुए है|

वहीं अगर दिशा वकानी की नीजी जिंदगी की बात करे तो इन्होने बीते वक्त में शादी की थी और उसी के बाद से ये एक्टिंग से दूरी बना चुकी है| एक्टिंग इंडस्ट्री का इतना मशहूर नाम होने के बावजूद भी दिशा नें किसी अभिनेता से नही बल्कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट संग शादी रचाई है|

वहीं फैन्स अब भी इस इंतज़ार में है के शायद उनकी चाहीती एक्ट्रेस दिशा शो में दुबारा अपने दयाबेन के किरदार से वापसी कर सकती है| हालाँकि अभी तक एक्ट्रेस नें इस पर कोई प्रतिक्रिया नही दी है|

By Anisha