बॉलीवुड की नंबर वन अदाकारा कही जाने वाली दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पावरफुल जोड़ियों में से एक मानी जाती है| रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ रील लाइफ हो या रियल लाइफ फैंस देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं और जब भी इन दोनों की एक साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आती है तो तुरंत ही वायरल हो जाती हैं| ऐसे में बीते गुरुवार को एक अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची थी और इस दौरान इन दोनों ने ब्लैक कलर का मैचिंग आउटफिट पहना था|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और वही रेड कारपेट पर दोनों ने एक साथ जमकर पोज भी दिए| सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड फंक्शन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की काफी सारी तस्वीरें और वीडियोस सामने आ चुके हैं जो कि इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| हालांकि इसी बीच इस कपल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस थोड़ा चिंतित हो गए हैं और लोगों को ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस अवॉर्ड फंक्शन से काफी सारी तस्वीरें और वीडियोस इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और इसी बीच इसी अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गाड़ी से उतर कर रेड कारपेट की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं| तभी रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं परंतु दीपिका पादुकोण रणवीर को इग्नोर करते हुए अपने दोनों हाथों से अपनी साड़ी संभालने लगती हैं जिसके बाद रणवीर सिंह आगे बढ़ जाते हैं| वही जब बाद में दोनों अवॉर्ड फंक्शन में पहुंच जाते हैं तब पर भी पपराजी के सामने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूजे का हाथ नहीं पकड़ा और अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन में मीडिया के सामने पोज देते हुए नजर आये |

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं| वही सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मन में इस कपल को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं और कहीं ना कहीं लोगों को ऐसा लग रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी वजह से अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इन दोनों के बीच कहीं ना कहीं नाराजगी देखने को मिली|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” दीपिका गुस्से में है, उसने हाथ नहीं पकड़ा..’| वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि,” दीपिका की बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदली हुई है और मुझे ऐसा लग रहा है कि इवेंट में आने से पहले दोनों के बीच लड़ाई हुई है..”| एक और सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि,” इन दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है..”|इस तरह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha