बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे मशहूर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर रणबीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी आज लाखों फैंस द्वारा बेहद पसंद की जाती है, और इसी वजह से आज इनके फैंस इनसे जुड़ी किसी भी खबर को जानने में भी काफी उत्सुक रहते हैं| दीपिका और रणबीर अक्सर पार्टीज और इवेंट्स के दौरान भी एक दूसरे के साथ नजर आते हैं, और इस दौरान इन दोनों को हमेशा काफी एनर्जेटिक अंदाज में देखा जाता है|

पर, अगर रियल लाइफ की बात करें तो, दीपिका और रणबीर जब घर पर होते हैं, तो ऐसा काफी कम होता है| इस बात का खुलासा खुद दीपिका पादुकोण ने फिल्म फेयर को दिए गए अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान किया था| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम दीपिका पादुकोण के उसी इंटरव्यू के बारे में बात करने जा रहे हैं|

दीपिका ने खोला रणवीर से जुड़ा राज

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण से यह सवाल किया गया था कि रणवीर और वह तो एक दूसरे से बेहद अलग हैं, तो आखिर वह एक साथ कैसे मैनेज करते हैं? ऐसे में दीपिका पादुकोण ने इस सवाल के जवाब ने बताया था कि इस बात के बारे में कम ही लोगों को पता है, पर रणबीर जब भी उनके साथ होते हैं तो शवासन मोड में होते हैं और जब उनसे पूछा जाता है कि उनकी इनर्जी का क्या हुआ| तो जवाब में रणबीर सिंह कहते हैं कि उन्हें एक प्रोग्राम में जाना है, और इसी के लिए वह एनर्जी रिजर्व कर रहे हैं|

आगे दीपिका पादुकोण ने बातचीत ने बताया कि वह रणवीर एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, खेलते हैं, खाते हैं और जमकर मस्ती करते हैं| तो वही कभी-कभी उनके बीच सिर्फ सन्नाटा होता है| रणवीर के बारे में दीपिका ने बताया कि उनका वो पहलू जो अक्सर लोगो के सामने नही आ पाता है, वो उनका विजडम है|

दीपिका ने की रणवीर की जमकर तारीफ

दीपिका पादुकोण अपने इंटरव्यू के दौरान रणबीर सिंह की ढेरों तारीफें करती हुई नजर आए| उन्होंने रणवीर के बारे में बताया कि बुद्धिमान होने के साथ-साथ स्वभाव से काफी ज्यादा क्रिएटिव भी है| दीपिका के मुताबिक रणबीर अपने कैरियर में क्या चाहते है, वह इस बारे में क्लियर नहीं है| यह उन्हें खुद भी नहीं पता कि उन्हें किस तरह की मूवी करनी है|

जिस तरह का स्टारडम रणवीर चाहते हैं, उसे पाने के लिए उन्हें किस तरह के काम की जरूरत है, उन्हें यह भी नहीं पता है| लेकिन, वो जिन भी फिल्मों में काम करते हैं, उनमें अपनी तरफ से अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देते हैं|

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में रणबीर सिंह बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी| वहीं दूसरी तरफ अगर दीपिका की बात करें तो, दीपिका की अपकमिंग फिल्मों में पठान और फाइटर जैसी बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिनका इन दिनों उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

By Akash