बॉलीवुड की फेमस कपल्स में शामिल है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी अधिक सुर्खियों में बने हुए हैं| इन दोनों सितारों की बात करें तो इनके पास आज करोड़ों की दौलत और शोहरत मौजूद है| जिस वजह से अपनी लग्जरियस लाइफ स्टाइल को लेकर अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| वही अब एक बार फिर से रणवीर और दीपिका सुर्खियों में नजर आ रहे हैं और इस बार यह सुर्खियां आईपीएल से जुड़ी हुई है|

दरअसल ऐसी खबरें हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आने वाले दिनों में आईपीएल की फ्रेंचाइजी खरीदने वाले हैं, जिसके बाद आई पी एल 2022 में नजर आने वाली दोनों टीमों में से एक ही ओनरशिप यह खरीदने वाले हैं| आने वाले आईपीएल 2022 में 8 की जगह कुल 10 टीमें होंगी जिनका ऐलान आने वाली 25 अक्टूबर की तारीख को किया जाएगा|

अगर इस कपल को किसी टीम की ओनरशिप मिलती है तो यह बालीवुड के पांचवे ऐसे सितारे होंगे, जिनकी अपनी आईपीएल टीम है| इस कपल से पहले इस लिस्ट में शाहरुख खान, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी और प्रीती जिंटा जैसे सितारों के नाम शामिल है| इस आईपीएल टीम की खबरों को सुनने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया है किस टीम की ड्रेस वाकई मजेदार होगी| ऐसा कहते हैं उन्हें हुए उन्होंने रणवीर सिंह की ड्रेसिंग सेंस की ओर इशारा किया है|

किस बॉलीवुड सितारे के पास कौन सी टीम

बॉलीवुड में अभी तक किसी भी स्टार के पास अपनी अकेले की कोई टीम नहीं है, हालांकि इनके पास टीमों के हिस्से मौजूद हैं| पहले कर बात करें अभिनेता शाहरुख खान की तो इन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी खरीदी है जिसमें उनके साथ जूही चावला भी शामिल है| इनके अलावा गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने किंग्स इलेवन पंजाब में पैसे इन्वेस्ट किए हैं| बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स की टीम में पैसे लगाए हैं|

जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक कुल 2 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की है| हालांकि अभी तक प्रीति जिंटा की टीम एक भी बार ट्रॉफी की विजेता नहीं रही है|

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है आईपीएल

जानकारी के लिए बता दें, साल 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमीयर लीग आज पूरे विश्व की सबसे महंगी क्रिकेट लीग मानी जाती है| बात करने का आईपीएल के सीजंस की तो इससे पहले भी कई बार 10 टीमों में मैच हो चुका है, लेकिन आईपीएल के अधिकतर सीजंस में 8 टीमें ही नजर आई हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि अन्य 2 टीमें काफी अधिक असफल रही थी जिस वजह से उनके मालिक ही दिवालिया हो गए थे|

ये हैं वर्तमान 8 टीमें

अभी की आईपीएल टीमों में  मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स. किंग्स इलेवन पंजाब. राजस्थान रॉयल्स. दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राज चैलेंजर्स बेंगलोर शामिल हैं|

By Akash