इन दिनों हमारे बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने नया घर खरीदा है जिसमे अमिताभ बच्चन ,अजय देवगन और अर्जुन कपूर जैसे किक दिग्गज सितारों का नाम शामिल है और अब इस लिस्ट में हमारे देश के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हो गया है और भारतीय क्रिकेट  टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में पुणे में अपना एक बेहद ही खुबसूरत आशियाना खरीदा है और इन दिनों माही अपने इस नए घर को लेकर खूब सुर्ख़ियों में बने हुए है |बता दे धोनी का ये नया घर पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में  रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में स्थित है |

बता दे पिछले ही साल धोनी ने मुंबई में भी एक घर खरीदा था और उनकी पत्नी साक्षी ने घर की कुछ तस्वीरे भी शेयर की थी हालाँकि भी वो घर अंडरकंस्ट्रक्शन है और उसमे काम चल रहा है और अब धोनी ने पुणे में भी एक नया घर खरीदा है |बता दे धोनी के इस घर की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है | बता दे आज के समय में धोनी चार घर और एक आलिशान फार्महाउस के मालिक बन चुके है और वही इन दिनों माही अपने परिवार के साथ अपने रांची वाले फार्महाउस में रह रहे है और अक्सर ही धोनी की पत्नी फार्महाउस की खुबसूरत तस्वीरे शेयर करती रहती है |

आपको बता दे धोनी का रांची में एक बहुत ही शानदार और आलिशान फार्म हाउस है और अक्सर ही अपने इस फार्म हाउस पर धोनी अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते रहते है |

बता दे महेंद्र सिंह धोनी के इस रांची वाली फार्महाउस का नाम धोनी के इस ‘कैलाशपति’ है जो की काफी भव्य है और ये फार्महाउस पुरे 7 एकड़ में फैला हुआ है |वही धोनी के इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल से लेकर जिम और इंडोर स्टेडियम  जैसी कई लक्ज़री सुविधाएँ  मौजूद है और धोनी के इस फार्महाउस पर इंडियन क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी  इसकी खूबसूरती का लुफ्त उठाने आ चुके है |

गौरतलब है की आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद से ही धोनी अपने परिवार के साथ अपने इसी फार्म हाउस पर अपना वक्त बिता रहे है और यहाँ प्राकृति का पूरा आनंद उठा रहे है |वही धोनी की पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और हाल ही में साक्षी ने अपने नए पेट डॉग और अपने घोड़े से भी अपने फैन्स को मिलवाया है और वही धोनी की बेटी जीवा भी इन दिनों फार्म हाउस पर खूब मस्ती कर रही है और परिवार के साथ धोनी काफी अच्छा समय बिता रहे है |

महेंद्र सिंह धोनी आज हमारे देश के सबसे मशहूर सेलेब्रिटी बन चुके है और आज धोनी बहुत ही आलिशान लाइफस्टाइल जीते है पर इनका बचपन काफी कठिनाइयों में बिता है और जीवन में कामयाबी हांसिल करने के लिए माहि ने काफी संघर्ष किया है और तब जाकर आज माही को ये मुकाम हांसिल हुए है |वही क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भी धोनी की पॉपुलैरिटी में जरा भी कमी नहीं आई है और आज धोनी खेल जगत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते है

By Anisha