भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी सिम्प्लिसिटी से लेकर उनकी कप्तानी और खेल निपुणता जैसी तमाम चीज़ों के लिए जाना जाता है| पर आज भी इसका इन्हें कोई गुमान नही है और इन्हें आज भी काफी विनम्र स्वभाव में देखा जाता है और इन्हें किसी भी तरह का शो ऑफ करते भी नही देखा जाता है|

धोनी नें अपने सुपर बाइक के शौक के बारे में आज हर किसी को पता है पर हम आपको बता दें के अपनी बाइक को रिपेयर करने और साफ़ सफाई का काम वो खुद ही करते है| जिससे यह बात तो तय है के ये शो ऑफ के लिए ये बातें नही बताते बल्कि असल में इन्हें बाइक्स का शौक है|

धोनी को कई बार बिना किसी झिझक के ट्रेनिंग के वक्त या प्रैक्टिस के वक्त फ्री टाइम में यूं ही ग्राउंड पर लेते देखा गया है जो यह बताने के लिए काफी है के ये कितने खुले स्वभाव वाले है|

धोनी किसी भी स्पा या सैलून में अपना हेयरकट कराने में आज सक्षम है पर बावजूद इसके ये एरिया के लोकल दुकानों और सैलून में ही ग्रूमिंग कराते है|

धोनी चाहे तो छोटे मोटे कामों के लिए आराम फरमाते हुए किसी वर्कमैन को बुलाकर घर में कोई मरम्मत या अन्य काम करवा सकते है पर फिर भी ये ऐसे कामों को खुद ही कर लेते है|

हालाँकि आज धोनी देश के किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खा सकते है पर फिर भी घर से दूर होने पर इन्हें कई बार छोटे होटल्स और यहाँ तक की ढाबों पर भी खाना खाते देखा गया है|

धोनी को क्रिकेट के साथ साथ फुटबॉल का भी काफी शौक था और ऐसे में कई बार अब भी ये स्कूल के दोस्तों संग फुटबॉल खेल लेते है|

धोनी और पत्नी साक्षी जब पासपोर्ट ऑफिस में स्पॉट हुए थे तो वहां भी इन्हें काफी सिम्पल लुक में देखा गया था|

अपने एक इंटरव्यू में इन्होने बताया था के जीवन के उतार चढ़ाव भरे वक्त में बारिश नें इन्हें सम्भालने का काम किया था और सुकून दिया था| जिसके चलते आज भी इन्हें बारिश में नहाना और भीगना बहुत पसंद है|

अक्सर ऐसा कहा जाता है के ऊंचे ओहदे पर जाने के बाद आदमी नीचे के पद के लोगों को आर्डर देने लगता है और धोनी की कहें तो कप्तान होने के बाद भी कई बार इन्हें टीम के लिए पानी की बोतल,तौलिया,कोल्ड ड्रिंक वगैरह लाते देखा जा चूका है|

धोनी को साइकिलिंग करने का काफी शौक है और उनका मानना है के अगर जिम जाकर भी फिटनेस के लिए आदमी साइकिल ही चलता है तो क्यों न असल में ही वह साइकिल चला ले जिससे सेविंग भी हो जाये और फिटनेस भी मेन्टेन रहे|

लोगों के मन में ऐसी धारणा होती है के जमीन पर लेटना आपको लो क्लास दिखाता है या फिर उससे कपड़े भी ख़राब हो जाते है पर धोनी इस मामले में काफी ओपन माइंडेड है| उन्हें अक्सर ग्राउंड से जुड़ा देखा गया है और कई बार खेल के चलते उन्हें ग्राउंड पर लेट कर भी फील्डिंग और कैच पकड़ते देखा गया है|

इनके एक मित्र सत्य प्रकाश नें इस बात का खुलासा किया था के आज इतने पॉपुलर होने के बाद भी वो उनसे बिल्कुल पहले की तरह की बात करते हैं और मित्र के अनुसार आज भी धोनी अपनी गाँव की भाषा नही भूले है|

By Akash