बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है | हाल ही में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हुआ था और इन दिनों दिशा पाटनी का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जुड़ रहा है| एलेक्जेंडर को जहां कुछ लोग दिशा पाटनी का फिटनेस ट्रेनर बताते हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें उनके बॉडीगार्ड मानते हैं| हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह दावा किया गया था कि यह दोनों कपल है और दोनों के बीच जरूर कुछ ना कुछ चल रहा है| वहीं कई बार दोनों को मुंबई में एक साथ रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया है|

वही मॉडल और अभिनेता अलेक्जेंडर ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई बयां की है और उन्होंने कहा कि,” मुझे इस बात की खुशी है कि कैसे लोग इस बारे में अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं..”| गौरतलब है कि दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर की लिंकिंग की अफवाहें उस वक्त जोर पकड़ ली थी जब यह बात सामने आई थी कि दिशा पाटनी का उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है| बता दे दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर ना केवल कई मौकों पर सार्वजनिक उपस्थिति देते हुए नजर आते हैं बल्कि एलेग्जेंडर की कई सोशल मीडिया पोस्ट में भी दिशा पाटनी नजर आती है|

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अलेक्जेंडर ने कहा था कि,” मैं सर्बिया से हूं और पिछले सात सालों से भारत में रह रहा हूं। एक मॉडल के रूप में मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था| वही मुंबई आने के बाद शुरुआती दिनों में उनकी मुलाकात दिशा पाटनी से हुई और उस रब दिशा भी उन्हीं की तरह मनोरंजन की दुनिया में नई थी”|

उन्होंने आगे कहा कि हमने एक साथ जिम जाना शुरू किया और साथ में लंच डिनर भी किया| घर पर भी काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया और हम करीबी दोस्त बन गए| दिशा हमेशा से मेरे परिवार की तरह रही है और जब भी हम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मे लो फील करते हैं तो हम एक दूजे के लिए खड़े होते हैं..”|

वही अलेक्जेंडर से जब यह सवाल पूछा गया कि वह किसकी ज्यादा करीब है टाइगर श्रॉफ या दिशा पाटनी और क्या आज भी वे सब से मिलते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अलेक्जेंडर ने कहा था कि “मैं उन दोनों के बेहद करीब हूं और हां हम आज भी एक साथ घूमते हैं”|अलेक्जेंडर ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि,” मैं देख रहा हूं कि यह अनुमान लगाने का खेल कुछ हफ्तों से चल रहा है बात यह है कि हम सच्चाई चाहते हैं|

पर मुझे समझ नहीं आता कि यह अनुमान लगाने की आवश्यकता लोगों को क्यों है कि आखिर क्या हो रहा है..? वे दूसरे लोगों को शांति से अपना जीवन जीने क्यों नहीं दे सकते.. मुझे तो इन कहानियों पर हंसी आती है..”| अलेक्जेंडर ने जिस तरह से दिशा पाटनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की उससे तो यही लगता है कि दिशा और अलेक्जेंडर के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है और यह दोनों एक दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं|

By Akash