टीवी इंडस्ट्री की कुछ बेहद जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी ने स्टार प्लस चैनल की सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ में नजर आने के बाद लाखों दर्शकों के दिलों में खुद की एक अलग पहचान बनाई थी, और इसी वजह से आज दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हुए भी पापुलैरिटी के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती है|

दिव्यंका त्रिपाठी आज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हुए अक्सर तस्वीरें और वीडियोस भी साझा करते देखा जाता है, जिस वजह से अपने फैंस के बीच अक्सर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी रहती हैं| ऐसे में अब एक बार फिर से अपनी शेयर की गई कुछ तस्वीरों की वजह से एक्ट्रेस फैंस के बीच काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है|

दरअसल, प्रियंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपनी शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं, और ऐसे में इस खास मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मालदीव्स में वैकेशन इंजॉय करने के लिए निकल चुके हैं| जिसके बाद अपने ऐसी वैकेशन की कुछ तस्वीरों को दिव्यंका और विवेक ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है|

इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक दूसरे के साथ हमेशा की तरह बेहद प्यारे दिख रहे हैं, और इसी के साथ-साथ उनके बीच एक बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग भी नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर कपल ने जो तस्वीरें शेयर किए हैं, उनमें इन्हें बेहद शानदार अंदाज में देखा जा सकता है| अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने मालदीव्स की लोकेशन का जिक्र किया है, और विवेक ने एक तस्वीर के कैप्शन में ‘घूमी घूमी टाइम’ लिखा है|

इन दोनों ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें दिव्यंका और विवेक दोनों ही कैजुअल लुक में प्लेन के दरवाजे पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा कपल ने जो एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें दिव्यंका और विवेक एक दूसरे के साथ प्लेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक तस्वीर में विवेक फनी फेस बनाते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी| अपनी शादी से पहले कपल ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट भी किया था और एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने समझने के बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया था|

अगर इनकी लवस्टोरी की बात करें तो, यह भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है क्योंकि इन दोनों की लव स्टोरी सीरियल यह है मोहब्बतें के सेट से शुरू हुई थी| इस सीरियल में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक दूसरे के को एक्टर्स के रूप में नजर आए थे, और कुछ वक्त की शूटिंग के बाद यह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और फिर इन के बीच एक सीरियस रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी|

By Akash