स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आई बेहद खूबसूरत और जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आज लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान बना चुकी हैं| दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने लुक्स और शानदार एक्टिंग के दम पर आज यह कामयाबी हासिल की है और अब इनकी गिनती टीवी की कुछ सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती है| दिव्यंका त्रिपाठी की बात करें तो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही इन्हें अपनी असल जिंदगी की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए भी देखा जाता है|

दिव्यंका त्रिपाठी की बात करें तो अभी बीते दिनों ही अपने पति विवेक दहिया के साथ इन्होंने करवा चौथ का त्यौहार मनाया है और इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी| साथ ही करवा चौथ के मौके पर अपने पति विवेक दहिया से दिव्यंका ने एक गिफ्ट भी मांगा था जो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है|

बात करें अगर दिव्यंका त्रिपाठी के शेयर की गई तस्वीरों की एक्ट्रेस इनमें सुर्ख लाल जोड़े में सजी हुई नजर आ रही है और हमेशा की तरह दिव्यंका इन तस्वीरों में भी बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं|  वहीं दूसरी तरफ विवेक दहिया ने एक सफेद रंग का कुर्ता और पजामा पहन रखा है|तस्वीर में एक चलनी के जरिए दिव्यंका विवेक को निहारती हुई नजर आ रही हैं अरे दौरान कपल ने साथ मिलकर पूजा की थाली पकड़ी हुई है| इस तस्वीर में दोनों ही सितारे एक दुसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों को दिव्यंका त्रिपाठी मैं अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है जो कि इन दिनों काफी वायरल हो रही है| फैंस दिव्यंका और विवेक की इन तस्वीरों को जमकर प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं जिस वजह से एक्ट्रेस की शेयर की गई इन तस्वीरों पर अभी तक लाखों लाइक आ चुके हैं| दिव्यंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है जिसमें एक्ट्रेस लिखती हैं-‘ ‘मेरा करवा चौथ गिफ्ट? आप हैं विवेक दहिया। मुझे किसी डायमंड की जरूरत नहीं है… बस आप हमेशा मेरे साथ रहिए’।

जानकारी के लिए बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में 8 जुलाई की तारीख को एक दूसरे संग शादी रचाई थी और आज इन दोनों की शादी को तकरीबन 5 साल पूरे हो चुके हैं| इन दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है और आज इस कपल के भी लाखों चाहने वाले मौजूद है|

दिव्यंका और विवेक की बात करें तो इन दोनों की मुलाकात सीरियल यह है मोहब्बतें के ही सेट पर हुई थी जहां शूटिंग के दौरान ही यह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे| इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी जिसके बाद गुजरते वक्त के साथ यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे| और कुछ वक्त तक एक दुसरे के साथ रहने और एक दुसरे को समझने के बाद इन दोनों नें शादी का फैसला लिया|

By Anisha