‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में डॉक्टर इशिता भल्ला का सबसे लोकप्रिय किरदार निभाने वाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| टीवी की दुनिया में दिव्यंका त्रिपाठी एक बड़ा नाम बन चुकी है और आज दिव्यंका त्रिपाठी सफलता के जिस मुकाम पर पहुंची है वहां तक पहुंचने के लिए इन्होंने काफी मेहनत और संघर्ष किया है| दिव्यंका त्रिपाठी अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरत अंदाज के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी बेहद मशहूर है और वही कई मौकों पर दिव्यंका त्रिपाठी अपने सिंपल अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती है|

दिव्यंका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है | एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोस आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और अपनी नई-नई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिव्यंका त्रिपाठी आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं|

वहीं इन दिनों दिव्यंका त्रिपाठी अपनी ननद रिया दहिया की शादी में काफी व्यस्त चल रही है और इस समय एक्ट्रेस का पूरा परिवार शादी की खुशियां मना रहा है| अभी हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी की ननद की मेहंदी सेरिमनी बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई थी जिसकी काफी सारी तस्वीरें दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी |

इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी अपनी ननद रिया के साथ बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आई थी और वही उनके पति विवेक दहिया ने भी अपनी बहन की शादी को सबसे स्पेशल और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है|

बता दे एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की ननंद रिया की शादी आज बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई है और एक्ट्रेस ने अपनी ननंद की शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी ननद की शादी को कितना एंजॉय किया है|

वही विवेक दहिया ने भी अपनी बहन की शादी की कई झलकियां साझा की है और इन तस्वीरों में भाई-बहन की बेहद स्ट्रांग और खूबसूरत बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है|

एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी ननद की शादी की तस्वीरें साझा की है उनमें से एक तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक के साथ रिया दहिया के पति का स्वागत करती हुई दिखाई दे रही है और इतना ही नहीं एक्ट्रेस नहीं बारातियों के साथ जमकर ठुमके भी लगाए और खूब सारी मस्ती करती हुई नजर आई|

एक तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी अपने होने वाले जमाई राजा का स्वागत करती हुई देखी जा सकती है और दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस झूम कर डांस करती हुई नजर आ रही है| तीसरी तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी भाभी होने का फर्ज बखूबी निभाती हुए दिखाई दे रही है और चौथी तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है| पांचवी तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही है और इसमें विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी अपने सास-ससुर के साथ मिलकर न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं|

दिव्यंका त्रिपाठी के द्वारा शेयर की गई रिया दहिया की शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर दिव्यंका त्रिपाठी की ननंद रिया के ब्राइडल लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और वही दिव्यंका त्रिपाठी की खूबसूरती पर भी फैंस फिदा हो गए हैं|

By Anisha