स्टार प्लस चैनल के बेहद मशहूर और कामयाब सीरिअल्स में शामिल ‘ये है मोहब्बतें’ में लीड रोल निभाती नजर आने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नही है| दिब्यंका नें अपने लुक्स और शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी तगड़ी जगह बना ली है| इसके अलावा अगर दिव्यंका के करियर की बात करें तो इन्हें सीरियल ‘बनूँ मैं तेरी दुल्हन’ में भी देखा गया था और उस सीरियल से भी इन्होने काफी लोकप्रियता हासिल की थी|

पर हम आपको अपनी इस पोस्ट के जरिये आज दिव्यंका के बारे इमं नही बल्कि इनकी बहन के बारे में बताने जा रहे है| आप में से शायद कई लोग इनकी बहन से पहले भी मिल चुके होंगे लेकिन आपको यह बात शायद याद नही होगी के इन्हें आपने कहा देखा है| ऐसे में आज हम आपको इनकी बहन से जुडी कई बातें बताने जा रहे है|

दिव्यंका की ही तरह उनकी बहन भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती है| दिव्यंका की बहन का नाम कनिका तिवारी है जिनकी उम्र अभी 23 साल है| पर जानकारी के लिए बता दें के कनिका दिव्यंका की सगी बहन नही बल्कि उनकी कजिन सिस्टर है|

वहीं अगर कनिका के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन्हें बॉलीवुड में भी देखा जा चूका है| कनिका को फिल्म अग्निपथ में एक साइड रोल में देखा गया था जिसमे उनके साथ हृतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी नजर आये थे| यह साइड रोल अभिनेता हृतिक रोशन की छोटी बहन का था और उन दिनों कनिका की उम्र भी काफी कम थी| कनिका को फिल्म में एक बेहद मासूम सी लडकी की तरह देखा गया था|

अपनी फिल्म अग्निपथ में एक स्कूली लडकी के किरदार में नजर आई कनिका को लोगों का काफी प्यार मिला था और उस छोटी सी उम्र में इन्होने काफी शानदार एक्टिंग की थी| पर अगर आज की कहें तो कनिका अब बड़ी हो चुकी है और अब ये पहले से काफी हॉट और खूबसूरत भी हो चुकी है| कनिका ख़ूबसूरती के मामले में अब अपनी कजिन सिस्टर दिव्यंका को टक्कर देती है|

जानकारी के लिए बता दें के फिल्म अग्निपथ के इस किरदार के लिए कुल 6000 से अधिक कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे और उन सभी में से अपने लुक्स और मासूमियत से कनिका नें उस किरदार को पाया था| इस फिल्म के बाद कनिका नें कुछ अन्य फिल्मों में भी काम किया| इनमे बॉलीवुड के साथ साथ कुछ तमिल और तेलुगु फ़िल्में भी शामिल रही|

बताते चले के कनिका का जन्म भोपाल में हुआ था और वहीं पर ये बड़ी भी हुई है| इसके बाद इनकी शरूआत पढाई भी वहीं पर हुई थी जिसके बाद अपनी एक्टिंग की चाहत के कारण ये मुंबई पहुँच गयी| इसके बाद कुछ वक्त तक इन्होने मॉडलिंग की| पर अगर पॉपुलैरिटी की बात करें तो सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें फिल्म अग्नीपथ से ही मिली थी|

वहीं अगर आज की कहें तो एक्टिंग की दुनिया से इन दिनों कनिका दूर दूर ही नजर आ रही है हालाँकि आज भी सोशल मीडिया पर ये काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरे शेयर करती रहती है|

By Anisha