आज की इस पोस्ट में हमने कुछ ऐसे साउथ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को शामिल किया है जिन्होंने आज बॉलीवुड स्टार्स के बारब नाम और पहचान हासिल कर ली है …

विजय

थुप्पाक्की, थालाइवा, कथ्थी और मार्शल जैसी फिल्मों में नजर आने वाले जाने माने अभिनेता विजय का नाम इस लिस्ट में पहले नम्बर पर है|

राम्या कृष्णन

अभिनेत्री रम्या कृष्णन नें अपने करियर में अभी तक तकरीबन 300 फ़िल्में की है और इनमे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फ़िल्में शामिल है|

महेश बाबू

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महज़ 4 साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखने वाले जाने माने अभिनेता महेश बाबु का नाम भी इस सूची में शामिल है| महेश की कहें तो आज इनकी एक तगड़ी फैन फालोविंग है|

अलु अर्जुन

अपनी दमदार एक्टिंग और डांस स्टाइल के लिए अल्लू अर्जुन सिर्फ साउथ ही नही बल्कि पूरे भारत में जाने जाते हैं| इनके नाम रेस, गुर्रम तथा डीजे जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में दर्ज है’

अनुष्का

बाहुबली फिल्म में नजर आई बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का नें भी फिल्म जगत में काफी नाम कमाया है| इनके करियर में अरुंधती, वेदम, साइज़ जीरो और थांडवम जैसी कई बड़ी फ़िल्में शामिल है|

विजय देवेरकोंडा

फिल्मों से अधिक अपने लुक्स के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| अपने करियर में इन्होने एक से बढकर एक फ़िल्में दी है पेल्ली चूपुलू, गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट्स के लिए जाना जाता है|

प्रभास

बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर में लीड रोल प्ले करने वाले अभिनेता प्रभास आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| बता दें के इन्होने अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स के दम पर आज काफी कामयाबी हासिल कर ली है|

काजल अग्रवाल

तमिल और तेलुगु फिल्मों का बेहद जाना माना चेहरा है एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जिन्होंने कई बड़ी फ़िल्में अपने नाम की है| वहीँ काजल की कहें तो बॉलीवुड में भी ये नजर आ चुकी है|

नागा चैतन्य

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागाचैतन्य नें भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है| आज इनके नाम माया, चेसावे, ऑटोनगर सूर्या, महंती और मजीजी जैसी कई बड़ी फ़िल्में दर्ज है|

राम चरन

साउथ के एक और जाने माने सुपरस्टार थे चिरंजीवी जिनके बेटे रामचरन नें फिल्म जगत में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है| मगाधीरा, येवेडू, ध्रुवा और महंती जैसी बड़ी फ़िल्में रामचरण नें अपने नाम की है|

श्रिया सरन

फिल्म दृश्यम का नामी और मशहूर चेहरा है श्रिया सरन जिन्होंने आज साउथ सिनेमा में गजब का नाम कम लिया है|

एनटी रामा राव जूनियर(जूनियर एन टी आर)

इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर के नाम से मशहूर अभिनेता नें अपने करियर में कई बड़ी फ़िल्में दी है जिनमे धामू, टेंपर तथा अरविंदा समेथा जैसी कुछ प्रमुख फ़िल्में शामिल हैं|

तमन्ना भाटिया

साउथ सिनेमा की बेहद खूबसूरत और टैलेंट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नें आज काफी बढत हासिल कर ली है| साथ ही इन्होने बॉलीवुड में भी हिम्मतवाला और हमशकल्स जैसी फिल्में की हैं।

नैनतारा

एक तरफ अपनी दमदार एक्टिंग और दूसरी तरफ अपने लुक्स के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री हैं नयनतारा| इन्होने अपने करियर में ओरुवन, नानुम राउडी धान, बाबू बंगारम, इरु मुगन तथा बिल्ला जैसी कई बड़ी फिल्मों की है।

सुदीप

मुत्थु, वीरा मदाकारी, जस्ट माथ माथल्ली, केम्पे गोवडा जैसी फिल्मों में नजर आये अभिनेता सुदीप आज बेहद मशहूर सुत अभिनेता बन चुके हैं|

नित्या मेनन

साउथ की एक और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं नित्य मेंनन जिन्हें थलसमयम ओरु पेंकुट्टी, प्राणा, केरला कैफे, ओ कढल कनमानी और माली माली इडि रानी रोजु जैसी फिमों के लिए जाना जाता है|

सिद्धार्थ

साउथ सिनेमा के साथ साथ हिंदी फिल्म जगत में भी एक बेहद बड़ी फिल्म में इन्होने दमदार अभिनय किया था| यह फिल्म रंग दे बसंती थी|

 

 

By Akash