बॉलीवुड की कई बेहद शानदार और बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से अभिनय की दुनिया में खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| पर अपनी आज की इस पोस्ट में हम अभिनेत्री की प्रोफेशनल नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद अहम जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जिसे लेकर इन दिनों एक्ट्रेस काफी खबरों और सुर्खियों में भी छाई हुई हैं|

दरअसल, अभी हाल ही में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी एक बीमारी से जुड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है| यहां पर एक और सबसे बड़ी ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस से जुड़ी यह जानकारी कोई सुनी सुनाई खबर नहीं है, बल्कि इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद मीडिया से बातचीत की है|

मीडिया से हुई बातचीत के दौरान फातिमा सना शेख ने खुद से जुड़ी एक बीमारी का खुलासा किया था, जिसे जानने के बाद उनके लाखों फैंस के भी होश उड़ चुके हैं| अभिनेत्री ने बताया था कि फ्लाइट में उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ने लगा था, जिसे जानने के बाद उनके फैंस अब उन्हें लेकर काफी चिंतित हैं| इसके अलावा अपनी हेल्थ से जुड़े कई और खुलासे भी एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान किए हैं|

फतिमा सना शेख का छलका दर्द

इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया था कि उन्हें तकरीबन 5 बार में मिर्गी के दौरे पड़ चुके हैं| उन्होंने बताया कि उस वक्त वह अकेली थी, जिस वजह से उनकी हालत भी काफी खराब हो गई थी| इसके अलावा उन्होंने ऐसा भी कहा कि इस बीमारी का उनके कैरियर पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा है और साथ ही कई अन्य परेशानियों से भी उन्हें गुजरना पड़ रहा है|

बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने आगे कहा कि इसे लेकर वह खुद को भाग्यशाली मानती है कि ऐसे बड़े हादसों में भी उनकी जान बच गई| पर अभी भी उन्हें कहीं अकेले जाने में डर लगता है| उन्होंने बताया कि जब भी वही जाती है तो उन्हें अपने साथ कोई ना कोई चाहिए होता है| अभिनेत्री ने यहां तक कहा कि काफी समय तक उन्होंने अपनी इस बीमारी को फिल्म मेकर्स से भी छुपा कर रखा था, क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि यह जानने के बाद उन्हें काम मिलना भी बंद हो सकता है|

इन फिल्मों में नजर आएंगी फतिमा सना शेख

अंत में अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स थ्रिलर थर में नजर आने वाली हैं, जिसका इन दिनों फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इस फिल्म के अलावा फातिमा सना शेख बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर में भी नजर आने वाली हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फातिमा सना शेख बॉलीवुड की भूत पुलिस और लूडो जैसी नई फिल्मों से लेकर कुछ कुछ होता है और दंगल जैसी आईकॉनिक फिल्मों में भी नजर आ चुकी है|

By Anisha