अभी हाल ही में बीते कुछ वक्त पहले रिलीज हुई साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में नजर आए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और सक्सेसफुल अभिनेता अल्लू अर्जुन ने फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद दक्षिणी सिनेमा के साथ-साथ भारत के तमाम अन्य हिस्सों के दर्शकों के बीच भी खुद की एक खास पहचान हासिल कर ली है और इसी वजह से अल्लू अर्जुन अब किसी न किसी खबर की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं|

लेकिन, इसी बीच अब अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो शायद आपको थोड़ी हैरान कर सकती है| और कुछ से जुड़ी ऐसी खबर की वजह से इन दिनों अल्लू अर्जुन काफी खबरों और सुर्खियों में भी नजर आ रहे हैं|

दरअसल, आने वाले दिनों में अभिनेता अल्लू अर्जुन को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं क्योंकि थाने पर उनके नाम की एफआईआर दर्ज कराई गई है| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अभिनेता अल्लू अर्जुन एक्सएक्सन्नी संस्थान का समर्थन करने के कारण इन दिनों कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं और आलोचनाओं का शिकार हुए हैं|

कोटा उपेंद्र रेड्डी नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस तरह का दावा किया है कि संस्था के एक विशेष विज्ञापन में अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक चेहरे का इस्तेमाल किया गया है, जो कि भ्रामक है और गलत जानकारी देता है| और इसी सिलसिले में सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी द्वारा इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कानून से कार्रवाई की मांग की गई है|

सामाजिक कार्यकर्ता ने श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थान के खिलाफ फर्जी जानकारी देने का और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ विज्ञापन में नजर आने की शिकायत दर्ज कराई है, और उनके द्वारा आग्रह किया गया है कि अल्लू अर्जुन और श्री चैतन्य शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमे की शुरुआत की जाए| हालांकि, इस मामले में अभी तक इसके बाद की कोई अपडेट सामने नहीं आई है| पर फैन्स अभिनेता से जुड़ी इस खबर के बाद थोड़े चिंतित जरूर हुए हैं|

जानकारी के लिए बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अभिनेता अल्लू अर्जुन किसी विज्ञापन की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए हैं, बल्कि इससे पहले भी अल्लू अर्जुन एक बार एक फूड डिलीवरी एप की मार्केटिंग के बाद आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं| इसके अलावा एक बार अल्लू अर्जुन को सरकारी परिवहन सेवाओं की अवहेलना करके एक बाइक ऐप को बढ़ावा देने के कारण भी चेतावनी मिल चुकी है|

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन को अभी तक किसी फिल्म में दोबारा नहीं देखा गया है, लेकिन फिल्म पुष्पा के अगले भाग की फैन्स द्वारा एक भारी डिमांड देखने को मिल रही है| और इसी वजह से आने वाले दिनों में उनकी इस फिल्म का अगला सीक्वल जल्द ही आने वाला है, जिसका नाम ‘पुष्पा : द रूल’ होगा|

इस फिल्म के अलावा आने वाले दिनों में अल्लू अर्जुन कुछ और फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं, जिनमें आइकन और कोराटाला शिव जैसी फिल्मों के नाम शामिल है|

By Akash