मॉडलिंग के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले फेमस मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद सफल और मशहूर अभिनेताओं में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को न केवल का ही एक से बढ़कर एक सफल शानदार और बेहतरीन फिल्में दी हैं बल्कि इसके साथ-साथ अपनी इन्हीं फिल्मों के दम पर अभिनेता ने खूब सफलता और लोकप्रियता भी हासिल की है|

अभिनेता अर्जुन रामपाल की बात करें तो, बीते साल 1972 में 26 नवंबर की तारीख को अभिनेता का जन्म हुआ था, और ऐसे में अभी हाल ही में बीती 26 नवंबर, 2022 की तारीख को अभिनेता ने अपना 50वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेता को उनके तमाम फैंस ने ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई जाने माने और मशहूर सितारों और कई करीबी लोगों ने भी अपने-अपने अंदाज में बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

अर्जुन रामपाल के इस जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने एक शानदार बोट पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसकी कुछ इनसाइड फोटोज अब सामने आई हैं और यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और इन्हीं तस्वीरों की वजह से अभिनेता भी अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं|

दरअसल, आज 29 नवंबर, 2022 की तारीख को अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और एक फेमस मॉडल के तौर पर जानी जाने वाली गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अभिनेता के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं|

इनमें एक तरफ जहां अर्जुन रामपाल एक वाइट कलर की शर्ट पहने हुए हमेशा की तरह बेहद कूल और स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ उनकी लेडी लव गैब्रिएला डेमेट्रायडिस इन तस्वीरों में एक ग्रे कलर की पेस्टल ड्रेस पहने हुए गजब की खूबसूरत और स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं| अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के 3 साल के बेटे एरिक भी इस बर्थडे पार्टी के दौरान काफी एंजॉय फुल मूड में नजर आ रहे हैं|

गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमे कपल के साथ उनके कई सारे फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं| इस दौरान सभी को एक मोटर बोट पर सवारी करते हुए देखा जा सकता है| सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने कैप्शन में लिखा है- ‘’मैं अब से सिर्फ याच पर पार्टियां दे रही हूं। हमारे सभी प्रियजनों को वहां रहने के लिए धन्यवाद।

ऐसे में अब गैब्रिएला डेमेट्रायडिस द्वारा शेयर की गई अभिनेता अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश की यह तस्वीरे उनके साथ साथ अर्जुन रामपाल के फैंस के बीच भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, और इन पर न केवल फैंस खूब जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ साथ इन तस्वीरों में कपल के लुक्स की भी खूब तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

इसके अलावा तमाम जाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल को उनके 50वें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha