भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह  की पत्नी गीता बसरा हाल ही में बीते 10 जुलाई 2021  दूसरी बार मां बनी है और इस कपल ने अपने घर में एक बेबी बॉय का स्वागत किया था  और वही हरभजन सिंह ने  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर  दूसरी बार पापा बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा किए थे और फैंस भी इस कपल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर  शुभकामनाएं दिए हैं|

इसी बीच हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे शहजादे की पहली क्यूट झलक फैंस के साथ साझा की हैं  इसके साथ ही गीता बसरा ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम भी अनाउंस किया है| बता दे गीता बसरा की यह पोस्ट इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस कपल के बेटे की पहली झलक देखने के बाद फैंस बेहद खुश हुए हैं और इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

बता दे गीता बसरा ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में गीता बसरा की बेटी हिनाया  अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए  उसके माथे को चूमते हुए बहुत क्यूट नजर आ रही हैं हालांकि इस तस्वीर में गीता बसरा और हरभजन सिंह के बेटे  का चेहरा नजर नहीं आया है और वही इस पोस्ट को शेयर करते हुए गीता बसरा ने एक बेहद ही शानदार कैप्शन भी लिखा है और अपने इस कैप्शन में गीता बसरा ने अपने बेटे का नाम अनाउंसमेंट करते हुए यह लिखा है कि,”  ‘हीर का वीर…जोवन वीर सिंह प्लाहा ’  अर्थात गीता बसरा ने इस पोस्ट के जरिए यह बताया है कि  अपने इस कपल ने अपने बेटे का नाम वीर सिंह प्लाहा  रखा है |

वही हरभजन सिंह और गीता बसरा के बेटे का नाम बेहद यूनिक है और  यह नाम सुनने में जितना खूबसूरत लग रहा है इस नाम का अर्थ भी उतना ही ज्यादा खूबसूरत है और वही हरभजन सिंह और गीता बसरा के फैंस को इनके नन्हे शहजादे का यह नाम बेहद पसंद आया है  और गीता बसरा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं|आपको बता दें हरभजन सिंह के बेटे का नाम जोवन वीर सिंह प्लाहा है और इस नाम के अर्थ के बारे में अगर बात करें तो  नाम का अर्थ है जीत और  साहस का प्रतीक मतलब की एक सौभाग्यशाली बच्चा जो कि  हमेशा ही विजयी  और बहादुर साबित होगा चाहे  जिंदगी कैसी भी हो  और वही इस नाम के साथ जुड़े वीर का अर्थ है कि वह हमेशा निडर रहेगा और दिल से मजबूत रहेगा” |

गौरतलब है कि गीता बसरा और हरभजन सिंह की जोड़ी हमारे बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है और इन दोनों ने 3 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी रचाई थी और शादी के बाद गीता बसरा ने अपने बॉलीवुड कैरियर को अलविदा कह दिया और आज हरभजन सिंह और गीता बसरा बेटी हिनाया और बेटे जोवन के माता-पिता बन चुके हैं और वही बेटे के जन्म के बाद इस कपल का परिवार पूरा हो गया है और इनके घर में जश्न का माहौल बना हुआ है|

By Anisha