शादी का रिश्ता यूं तो प्यार और विश्वास का रिश्ता होता है पर कुछ पुराने खयालातों वाले लोग इस रिश्ते में दहेज जैसी चीज़ों को अधिक महत्व देते हैं और इस खूबसूरत रिश्ते को भी शर्मसार होना पड़ता है| कई बार दहेज के चलते लडकियों को ससुराल में काफी कुछ सहना भी पड़ता है| परम आज की हमारी यह पोस्ट काफी अलग होने वाली है क्योंकि आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जो वाकई में हमारे समाज में चल रही धारणाओं से परे है| तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला…

दरअसल यह मामला हरियाणा से सामने आ रहा है जहाँ पर एक ऐसी शादी हुई है जो आज के बक्त में लोगो के बीच एक मिसाल बनकर उभरी है| और खासतौर पर यहाँ दुल्हे की तारीफ करते लोग नही थक रहे क्योंकि दूल्हे की मर्जी से ही आज यह शादी सम्पन्न हुई है| ऐसा इसलिए क्योंकि यह पूरी मात्र एक रुपये में ही संपन्न हुई है और ऐसे में कई लोग इस शादी के मामले को मिसाल मानकर इसपर गम्भीरता से सोच विचार भी कर रहे हैं|

अब पहली बार में यह एक रुपये में हुई शादी शायद आपको शायद सत्य घटना नही लग रही होगी पर हम आपको बता दें के इस शादी में किसी भी तरह के दिखावे की चीज़ नही की गयी थी और इसीलिए ये शादी इतने किफायती ढंग से सम्पन्न हो गयी| बता दें के इस शादी में किसी भी तरह के धूमधाम और बाजे जैसी फिजूलखर्ची नही की गयी थी| और इसमें दूल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों संग ही बरात लेकर आया था| और मजे की बात रही के शादी के बाद किसी भी तरह के दहेज़ का भी लेंन देन नही हुआ|

यह शादी हरियाणा स्थित सिरसा के आदमपुर क्षेत्र में हुई है और इस दूल्हे का नाम बलेंन्द्र है| और ऐसा बताया जा रहा है के शादी से पहले ही बलेंद्र नें ऐसी मांग रख दी थी के इस शादी के लिए वो किसी भी तरह का दहेज़ स्वीकार नही करेंगे और न ही किसी तरह की फिजूलखर्ची पर पैसे बर्बाद करेंगे| बलेंन्द्र नें दुल्हन कांता के पिता से यहाँ तक कहा था के उन्होंने अपनी बेटी दे दी उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है|

हालाँकि भेंट स्वरूप कुछ न कुछ लेने के लिए दुल्हन के पिता नें बलेंन्द्र से कहा तो इसपर दुल्हे नें एक रुपये के साथ एक नारियल को भेंट स्वरूप स्वीकार किया और इसके बाद ये जैसे आये थे वैसे ही शांति से और बिना किसी बाजे और आतिशबाजी के दुल्हन के साथ विदा हो गये| बता दे के बलेंद्र और काँटा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और इनकी इन तस्वीरों पर देश के साथ साथ विदेशों के भी कुछ लोग कमेंट्स कर रहे हैं|इनमे कई लोग जहाँ दुल्हे की तारीफ कर रहे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ कई लोग इन्हें आगे के खुशाल म्जीवं के लिए शुभकामनाएं देते भी नजर आ रहे हैं|

By Akash