अपने बेहद हैंडसम और स्टाइलिश लुक्स के दम पर आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अहम पहचान रखने वाले बॉलीवुड के बेहद जाने-माने और मशहूर अभिनेता रितिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ आज अपने दमदार एक्शन और बेहतरीन डांसिंग टैलेंट के लिए भी जाने जाते हैं| रितिक रोशन की बात करें तो, आज उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है और इसी वजह से रितिक रोशन का एक बहुत ही बड़ा फैन बेस मौजूद है…

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरे

ऐसे में रितिक रोशन को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है| और इन दिनों एक बार फिर से रितिक रोशन अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई है और यह बेहद तेजी से वायरल हो रही हैं|

मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आये अभिनेता

इन वायरल हो रही तस्वीरों की बात करें तो इनमें रितिक रोशन को मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है| लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इस तस्वीर में रितिक रोशन के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है, जिसे अब अभिनेता के फैंस एक मिस्ट्री गर्ल का नाम दे रहे हैं| इसके अलावा रितिक रोशन को तस्वीरों में उनका हाथ पकड़े हुए भी देखा जा सकता है उन्हें साथ ले जाकर अपनी गाड़ी में भी बिठाते नजर आए हैं| और इन सभी तस्वीरों में रितिक रोशन को और उनकी मिस्ट्री गर्ल को कैमरे की नजरों से भी बचते देखा गया है|

क्या किसी को डेट कर रहे हैं हृतिक रोशन

ऐसे में अब रितिक रोशन के तमाम फैंस के दिलों में ऐसे सवाल आ रहे हैं कि आखिर ऋतिक रोशन के साथ ही लड़की कौन है और साथ ही रितिक रोशन के कुछ ऐसे भी अंदाजा लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि शायद अभिनेता उन्हें डेट कर रहे हैं| हालांकि, अभी तक रितिक रोशन की तरफ से अपने किसी भी अफेयर या फिर रिलेशनशिप की खबरें सामने नहीं आई है| इस वजह से अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है|

साल 2014 में हो चूका है तलाक

अगर रितिक रोशन के गुजरे वक्त की बात करें तो, यह बात तो हम सभी को पता ही है कि बीते साल 2000 में रितिक रोशन ने सुजैन खान के साथ शादी रचाई थी, इसके लगभग 6 साल बाद रितिक रोशन दो बच्चों के पिता भी बने थे| पर शादी के लगभग 14 सालों बाद, यानी 31 अक्टूबर, 2014 की तारीख को रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान ने एक दूसरे से अलग होकर रहने का फैसला ले लिया और तलाक के साथ यह दोनों अलग हो गए|

हालांकि, रितिक रोशन और सुजैन खान आज असल जिंदगी में अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी भी यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं और रियल लाइफ में ये दोनों एक दुसरे के अच्छे फ्रेंड्स हैं|

By Akash