हर साल देश के लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की सिविल सेवा परीक्षा को परीक्षा को क्वालीफाई कर अपना आईएएस और आईपीएस बनने का सपना पूरा करते हैं| कैंडिडेट्स इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए काफी मेहनत करते हैं और इसके लिए न केवल कैंडिडेट्स काफी मेहनत करते हैं बल्कि इसे क्वालीफाई करने के लिए कई सालों तक तैयारियां भी करते हैं|

यह परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए हो जाती है यह परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है जिसके पहले के दो चरण तो लिखित रूप में होते हैं लेकिन इसके बाद परीक्षा का जो तीसरा चरण होता है वह इंटरव्यू के रूप में कन्डक्ट कराया जाता है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये आपको हम कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जो यकीनन आपकी इस इंटरव्यू राउंड में मदद कर सकते हैं…

सवाल : बुर्ज खलीफा के मालिक कौन हैं ?

जवाब : अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एच एच शेख खलीफा बिन जायद बुर्ज खलीफा के मालिक हैं।

सवाल : अकबर इतिहासकारों में किसने अकबर को इस्लाम का शत्रु कहा?

जवाब : अकबर इतिहासकारों में बदायूँनी ने अकबर को इस्लाम का शत्रु कहा|

सवाल- मौजूदा प्रजातियों से नई प्रजातियां विकसित होने वाली प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

जवाब- मौजूदा प्रजातियों से नई प्रजातियां विकसित होने वाली प्रक्रिया को प्रजातीकरण कहा जाता है|

सवाल : भारत में पाकिस्तान नाम की जगह कहां है?

जवाब : भारत में पाकिस्तान नाम की जगह पंजाब में है|

सवाल : क्लोरीन गैस बनाने की ‘डीकन विधि’ में कौन-सा पदार्थ उत्प्रेरक का कार्य करता है?

जवाब : क्लोरीन गैस बनाने की ‘डीकन विधि’ में क्यूप्रिक क्लोराइड उत्प्रेरक का कार्य करता है|

सवाल : न्यूटन ने किस पुस्तक में ‘गुरुत्वाकर्षण के नियम’ का उल्लेख किया है?

जवाब : न्यूटन ने प्रिंसीपिया नाम की पुस्तक में ‘गुरुत्वाकर्षण के नियम’ का उल्लेख किया है|

सवाल : केरल के तट को क्या कहते हैं ?

जवाब : केरल के तट को मालाबार तट कहते हैं|

सवाल : जेंद-अवेस्ता किस धर्म की धार्मिक पुस्तक है ?

जवाब : जेंद-अवेस्ता पारसी धर्म की धार्मिक पुस्तक है|

सवाल : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किस बैंक के खिलाफ प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क रखा है?

जवाब : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लक्ष्मी विलास बैंक के खिलाफ प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क रखा है|

सवाल : अफ्रीका के उत्‍तमाशा अन्‍तरीप (Cape of Good Hope) की खोज का श्रेय किस नाविक को दिया जाता है?

जवाब : बार्थोलोम्‍यू डियाज को अफ्रीका के उत्‍तमाशा अन्‍तरीप की खोज का श्रेय दिया जाता है|

सवाल : भाखड़ा-नांगल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है?

जवाब : भाखड़ा-नांगल परियोजना में मानव निर्मित झील को गोविन्‍द सागर के नाम से जाना जाता है|

सवाल : विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ असम के किस जिले में स्थित है?

जवाब : विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ असम के पाताल पूरी में स्थित है|

सवाल : किस चीज़ के फटने पर कोई भी आवाज नहीं होती ?

जवाब : दूध

By Akash