टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो  इंडियन आइडल आज के समय में एक ऐसा  रियालिटी शो बन चुका है जिसने अब तक न जाने कितने टैलेंटेड  नौजवानों  की सोई किस्मत जगाई है और उनका स्टारडम ऊंचाइयों पर पहुंचाया है  और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको इंडियन आइडल के पिछले 11  सीजंस के विनर के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं अब  इंडियन आइडल के विनर कहां है और क्या कर रहे हैं

अभिजीत सावंत- (सीजन 1 )-

साल 2005 में इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर बने थे अभिजीत सावंत और वही इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिजीत “जो जीता वही सुपरस्टार” और “एशियन आईडल” में भी रनर अप   रह चुके हैं और वही इन दिनों अभिजीत   न ही  सिंगिंग में सक्रिय हैं नाही एक्टिंग में और मौजूदा समय में अभिजीत सावंत   चकाचौंध की दुनिया से दूर होकर अपने घर में आराम से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं|

संदीप आचार्य – (सीजन 2 )-

साल 2006 में संदीप आचार्य ने इंडियन आइडल सीजन 2 में  जीत हासिल की थी  और  आपको बता दें इंडियन आइडल सीजन 2 में  संदीप आचार्य ने बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ को हराकर इंडियन आइडल का खिताब अपने नाम किया था और वही इंडियन आइडल जीतने के बाद संदीप आचार्य ने सोनी बिग के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था | बता दे संदीप आचार्य साल 2013 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए|

प्रशांत तमांग- (सीजन 3 )-

साल 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 में  प्रशांत तमांग ने जीत हासिल की थी और वही इंडियन आइडल सीजन 3 जीतने के बाद  प्रशांत ने  अपना दो एल्बम रिलीज किया इसके अलावा प्रशांत करीब आधा दर्जन नेपाली फिल्मों में भी अभिनय किए हैं  हालांकि अब प्रशांत कहां है इसके बारे में किसी को कोई भी जानकारी नहीं है|

सौरभी देबबर्मा (सीजन 4)-

इंडियन आइडल सीजन 4 की  ट्रॉफी त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा  ने अपने नाम किया था और   सौरभी इंडियन आइडल के इतिहास में पहली  महिला इंडियन आईडल बनी थी और वही इस सीजन में  जीत हासिल करने के बाद  सौरभी ने सौरभ थापा को  हराया और बाद में  सौरभी ने  सौरभ थापा से शादी भी रचा ली|

श्रीराम चंद्र (सीजन 5 )-

श्रीराम चंद्र इंडियन आइडल सीजन 5 के विनर बने थे और वही शो जीतने के बाद श्रीराम बॉलीवुड फिल्म यह जवानी है दीवानी और मेरे ब्रदर की  दुल्हन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में गाना भी गा चुके हैं|

विपुल मेहता (सीजन 6)-

इंडियन आइडल सीजन 6 का ख़िताब विपुल मेहता ने अपने नाम किया था और वही इंडियन आइडल सीजन सिक्स जीतने के बाद विपुल मेहता अपना पहला गाना वंदे मातरम रिलीज किया था जो कि काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुआ और वही इन दिनों विपुल मेहता   इंडस्ट्री से  दूरी बनाए हुए हैं हालांकि वह अपने शो  अक्सर ही करते रहते हैं|

अंजना पद्मनाभन (सीजन 7 ) –

साल 2013 में इंडियन आइडल सीजन 7 का  ख़िताब अंजना पद्मनाभन  ने अपने नाम किया था और वही इन दिनों अंजना कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है|

अनन्या स्त्रीतम नंदा (सीजन 8 )-

साल 2015 में इंडियन आइडल सीजन 8 की  विनर बनी थी उड़ीसा की 13 साल की अनन्या और  अब अनन्या 19 साल की हो चुकी है और मौजूदा समय में अनन्या अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है|

एलवी रेवंत (सीजन 9 )-

साल 2016 में इंडियन आइडल सीजन 9 की  विनर  बनी थी एलवी रेवंत  और  इंडियन आइडल सीजन 9 जीतने के बाद एलवी  सोनी म्यूजिक के साथ कई कॉन्ट्रैक्ट साइन की थी|

सलमान अली (सीजन 10 )-

इंडियन आईडल सीजन 10 के विनर  बने थे सलमान अली और मौजूदा समय में सलमान अली कई बड़े मंच पर गाना गाते हैं  और हाल ही में सलमान अली को  शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में  देखा गया था|

सनी हिंदुस्तानी (सीजन 11 )-

इंडियन आइडल सीजन 11 के विनर पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी बने थे और मौजूदा समय में सनी हिंदुस्तानी  अपने काफी सारे लाइव कॉन्सर्ट को लेकर  व्यस्त चल रहे हैं|

By Anisha