सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं |वही सोशल मीडिया पर कई ऐसे इनफ्लुएंसर भी नजर आ जाते हैं जिनकी शक्ल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी से मिलती जुलती है और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की हमशक्ल होने की वजह से इन इनफ्लुएंसर के वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं| आपको बता दें सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की हमशक्ल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और वह अपने लुक और अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होते हैं|

इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक हमशक्ल सामने आई है जिनका इन दिनों इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है| आपको बता दें आलिया भट्ट की जिस हमशक्ल की हम बात कर रहे हैं उनका नाम सेलेस्टी बैरागी है जो कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और सेलेस्टी बैरागी एक अभिनेत्री भी रह चुकी है और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है|

सेलेस्टी बैरागी असम की रहने वाली है| आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आलिया भट्ट की इसी हमशक्ल सेलेस्टी बैरागी के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं और उनका एक वीडियो भी आपको दिखाएंगे जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट की हमशक्ल सेलेस्टी बैरागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में सेलेस्टी बैरागी आलिया भट्ट के सुपरहिट गाने ‘कब तक चुप बैठे’ पर लिंप सिंक करती हुई नजर आ रही है| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेलेस्टी बैरागी वाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही है और उनका चेहरा काफी हद तक आलिया भट्ट से मिल रहा है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???? (@celesti.bairagey)


सेलेस्टी बैरागी के चेहरे पर मुस्कुराते समय आलिया भट्ट की तरह ही डिंपल पड़ते हैं और वह क्यूटनेस के मामले में भी आलिया से कम नहीं है| सोशल मीडिया पर जैसे ही सेलेस्टी बैरागी का यह वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया है और इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और आलिया भट्ट की हमशक्ल सेलेस्टी बैरागी को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है|

सेलेस्टी बैरागी के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से कर रहे हैं और इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” हुबहू आलिया की तरह..”| वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” आलिया भट्ट की कॉपी..”| इस तरह से लगातार सोशल मीडिया पर फैन सेलेस्टी बैरागी को आलिया की कॉपी बता रहे हैं और उनकी वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है|

बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी और इस फिल्म में आलिया की अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और वो अपने इस किरदार के बदौलत काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है| वही आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके अपोजिट आलिया के पति रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं और इस रियल लाइफ कपल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है|

इसके अलावा आलिया भट्ट जल्दी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आने वाली है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नजर आएंगे|

 

By Anisha