बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर आज ना केवल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है, बल्कि इसके साथ साथ जानवी कपूर बॉलीवुड की कुछ उभरती अभिनेत्रियों में भी शामिल है, जिन्होंने अपने खूबसूरत लुक्स और शानदार अभिनय से अपनी काबिलियत को बखूबी साबित किया है और जानवी कपूर आज लाखों दिलों पर राज करते हैं|

जानवी कपूर की बात करें तो, उन्होंने बीते साल 2018 में फिल्म धड़क के जरिये हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ अभिनेता इशान खट्टर लीड रोल में नजर आए थे, और अपनी इस पहली ही फिल्म से जानवी कपूर ने अपना एक अच्छा खासा फैनबेस बना लिया था| और अपनी इस फिल्म के बाद जानवी कपूर को रूही, गुंजन सक्सैना और अंग्रेजी मीडियम जैसी कई शानदार फिल्मों में भी देखा गया था|

लेकिन इन दिनों जानवी कपूर अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी खबरों और सुर्खियों में बनी हुई है, और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम जानवी की इसी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं|

अपकमिंग फिल्म के लिए एक्ट्रेस नें बदला अवतार

दरअसल, बीते साल ही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की घोषणा की गई थी, जिसमें जानवी कपूर के साथ अभिनेता राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिसके बाद से जाने कपूर के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, और इस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट भी इसी वजह से इन दिनों खूब वायरल हो रही है और दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है|

जमकर चल रही है क्रिकेट की प्रैक्टिस

इसी बीच जानवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें बिल्कुल एक बदले हुए अवतार में देखा जा सकता है| दरअसल, इन तस्वीरों में जानवी कपूर मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जानवी ने क्रिकेट कैंप लिखते हुए पोस्ट किया है|

इस गेटअप में नजर आई जानवी

इन तस्वीरों में जानवी कपूर एक नीले रंग की क्रिकेट जर्सी और काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने पूरा क्रिकेट किट भी पहना हुआ है| जानवी कपूर की शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर काफी क्लोज से ली गई है, जिसमें जानवी को क्रिकेट हेलमेट लगाए हुए देखा जा सकता है और एक्ट्रेस की आंखों में एक खास जोश भी देखने को मिल रहा है|

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को उनके तमाम चाहने वालों के साथ साथ कल क्रिकेट नववर्ष भी खूब पसंद कर रहे हैं, और जानवी की इन तस्वीरों को ना केवल लाखों लोग पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि इन तस्वीरों पर लोगों को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी देखा जा सकता है|

देखे पोस्ट :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

कब रिलीज होगी फिल्म

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि जानवी कपूर की अपकमिंग फिल्म आने वाली 22 अक्टूबर, 2022 की तारीख को रिलीज होने वाली है|

By Akash