बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और उभरती अभिनेत्रियों में शामिल जान्हवी कपूर काफी कम वक्त में अपनी एक तगड़ी पहचान बना चुकी हैं| जान्हवी कपूर की बात करें तो फिल्मों से अधिक इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव देखा जाता है और एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी शेयर की गई तस्वीर और वीडियोस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं|

हम आपको बता दें जान्हवी कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर आज लाखों की गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं और इसी वजह से जान्हवी कपूर की कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो जाती है| और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको जान्हवी कपूर की शेयर की गई एक एसी की पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है|

बता दे जान्हवी कपूर ने खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बीते वक्त में कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिनमें एक्ट्रेस को एक स्विमिंग पूल में देखा गया था| और इसके अलावा अन्य तस्वीरों में एक पर्पल कलर की ड्रेस में जान्हवी कपूर खूबसूरत पहुंच देती नजर आई थी| इन तस्वीरों के अलावा जान्हवी कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसे लेकर एक्ट्रेस काफी अधिक चर्चाओं में बनी हुई है|

वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर अपने हाथ पर एक टैटू बनवाती नजर आ रही है| इस वीडियो के बाद अगली स्लाइड में जान्हवी कपूर ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस अपने टैटू को दिखाती नजर आ रही हैं| टैटू की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस ने आई लव यू माय लब्बू… लिखवाया है|ऐसे में जान्हवी कपूर की हाथ में इस टैटू को देखने के बाद फैन्स के मन में ऐसे ख्याल आ रहे हैं के आखिर एक्ट्रेस ने यह टैटू किसके लिए बनवाया है| तो हम आपको बता दें जान्हवी कपूर का यह टैटू उनकी मां श्रीदेवी से जुड़ा हुआ है| बता दे जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी ने उनके लिए एक नोट लिखा था जिसके अंत में उन्होंने जान्हवी कपूर के लिए-आई लव यू माय लब्बू… लिखा था|

बताते चलें जान्हवी कपूर ने कुछ वक्त पहले ही अपनी मां श्री देवी द्वारा लिखा गया यह नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके अंत में श्रीदेवी ने उनके लिए -‘आई लव यू माय लब्बू। तुम इस दुनिया में बेस्ट हो बेबी।’ लिखा था| इस बात से साफ जाहिर है के जान्हवी कपूर को उनकी मां घर में प्यार से लब्बू बुलाया करती थीं।

जान्हवी कपूर की कह दो आज भी एक्ट्रेस अपनी मां को काफी याद करती हैं| जान्हवी कपूर को अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए ऐसी पोस्ट करते देखा जाता है जिनमे वो माँ श्रीदेवी को याद करती है| और उनके अलावा जान्हवी कपूर को कई बार बचपन की या फिर गुज़रे वक्त की थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करते देखा जाता है|जानकारी के लिए बता दें जान्हवी कपूर की माँ और बॉलीवुड की एक बेहद सफल अभिनेत्री रही श्रीदेवी साल 2018 की 24 फरवरी की तारिख को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गयी थी|

By Anisha