बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और उभरती अभिनेत्रियों में से एक जानवी कपूर ने बीते 6 मार्च 2022 को अपना 25 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और जन्मदिन के खास मौके पर जानवी कपूर अपने दोस्तों के साथ तिरुपति बालाजी के दरबार दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे जहां से अभिनेत्री ने अपनी ढेरों खूबसूरत और लाजवाब तस्वीरें साझा की है| सामने आई तस्वीरों में जानवी कपूर लाइट ग्रीन कलर के सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं|

जानवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद जानवी कपूर बॉलीवुड की कई और फिल्मों में भी नजर आ चुकी है| जानवी कपूर ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया है| बता दे सोशल मीडिया पर जानवी कपूर के लाखों-करोड़ों फैन्स है और वही जानवी कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें उनके प्रशंसकों की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है|

जानवी कपूर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर तिरुपति बालाजी का दर्शन किया और इस खास मौके पर अभिनेत्री ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी और डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था और वह पारंपरिक अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| जानवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के मौके पर कई तस्वीरें शेयर की है |

इन तस्वीरों में जानवी कपूर के साथ उनकी सहेलियां भी नजर आ रही है| इस तस्वीर में जानवी कपूर बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनके प्रशंसक भी जानवी को ट्रेडिशनल अवतार में देखकर बेहद खुश हैं| बता दे जानवी कपूर की मां और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थी और ऐसे में अपनी मां को याद करते हुए जानवी कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह लुक चुना होगा|

जानवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने एक खास नोट भी साझा किया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


बता दे बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जानवी कपूर के बचपन के दिनों की तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को साझा करते हुए बोनी कपूर ने यह कैप्शन लिखा है की ,” हमारे जीवन का आनंद, तुम जैसी हो वैसी ही बनी रहो, सरल और जमीन से जुड़ी रहो, सभी का सम्मान करो ,यह तुम्हारे गुण हैं जो तुम्हें चांद पर ले जाएंगे जन्मदिन मुबारक हो बेटा”|

जानवी कपूर ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म में जानवी कपूर के अपोजिट बॉलीवुड एक्टर इशान खट्टर नजर आए थे| फिल्मी पर्दे पर जानवी कपूर और इशान खट्टर की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था |

आपको बता दें जानवी कपूर की तुलना उनकी मां और बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली श्रीदेवी से किया जाता है और जानवी कपूर को श्रीदेवी की छवि बताया जाता है|

बात करें जानवी कपूर के वर्कफ्रंट की एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म गुडलक जेरी में नजर आने वाली है जो कि एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है इसके अलावा जानवी कपूर फिल्म दोस्ताना 2, तख्त, और मिली में भी नजर आएंगी

By Anisha