हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपर स्टार के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का नाम आज इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में शामिल हो चुका है, जिन्होंने अपने खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ अपने दिलकश अंदाज और बेहतरीन अभिनय से लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक अहम पहचान बनाई है और ऐसे में आज जान्हवी कपूर भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं|

जान्हवी कपूर की बात करें तो, आज एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सोशल मीडिया पर इसी वजह से उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है| इतना ही नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें और वीडियोस भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल पर सामने आते ही वायरल होती हुई नजर आती हैं, जिस कारण अक्सर ही जान्हवी कपूर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

ऐसे में इसी सबके बीच अब एक बार फिर से जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं| प्राप्त जानकारियों की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शेखर पहाड़िया के साथ दक्षिण भारत के फेमस तिरुमला मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी, जहां से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज अब एक्ट्रेस के फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं|

भक्ति के रंग में रंगे शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर की इस दौरान पूरे श्रद्धा भाव के साथ दर्शन करते हुए नजर आए, जहां पर सबसे पहले पहुंचते ही जान्हवी कपूर और शेखर पहाड़िया ने घुटनों पर बैठ कर दंडवत प्रणाम किया और इसके बाद मंदिर में जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की|

इस दौरान अगर दोनों के गेटअप की बात करें तो, जान्हवी कपूर इस दौरान एक पीली और हरी रंग की साड़ी पहने हुए नजर आई थी, वही उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया इस दौरान एक ऑफ वाइट कलर की आउटफिट पहने हुए नजर आए| जान्हवी कपूर जहां इस दौरान एक पूरे नो मेकअप लुक में नजर आई हैं, वही शिखर पहाड़िया भी इस दौरान पूरी तरह से सरल और साधारण लुक में नजर आ रहे हैं|

ऐसे में तस्वीरों में नजर आए जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के पारंपरिक अंदाज की फैंस भी खूब सारी तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं और सामने आई इनकी इन तस्वीरों और वीडियोस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Thanthi TV (@thanthitv)


आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीते वक्त में जान्हवी कपूर से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आई थी कि ऐसा जिंदगी में एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और बाद में इस बात की पुष्टि भी हुई थी कि कुछ समय तक जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने एक-दूसरे को डेट किया था| लेकिन, कुछ समय बाद ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया पर अभी भी यह दोनों एक दूसरे के अच्छे फ्रेंड्स है|

बताते चलें, अभी बीते कुछ समय पहले भी एक बार जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक दूसरे के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था, और तब भी इनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल होती नजर आई थी|

By Anisha