बॉलीवुड के दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जानवी कपूर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में मनोरंजन की दुनिया में सफलता का एक बड़ा मुकाम हासिल किया है| जानवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था |

इस फिल्म में जानवी कपूर के साथ इशान खट्टर की जोड़ी जमी थी और वही पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में बसने वाली जानवी कपूर ने अपने करियर में अभी तक ‘रूही’ और ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है और आज जानवी कपूर का नाम बॉलीवुड की बेहद मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार है|


अपनी फिल्मों के साथ-साथ जानवी कपूर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रहती है और अक्सर ही जानवी कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं| वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर लुक में जानवी कपूर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेती है और इसी बीच जानवी कपूर ने अपने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस अपने ट्रेडिशनल लुक से एक बार फिर से अपने प्रशंसकों के दिलों पर छुरियां चलाती हुई नजर आई|

जानवी कपूर ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उन तस्वीरों में एक्ट्रेस की छोटी बहन खुशी कपूर भी दिखाई दे रही है और यह दोनों बहने एक दूजे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई सिस्टर गोल्स देते हुए देखे जा सकती हैं| सोशल मीडिया पर जानवी कपूर के द्वारा शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है और इन तस्वीरों पर जानवी कपूर के फैंस लगातार कमेंट करके दोनों बहनों की खूबसूरती और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

तिरुपति बालाजी के दर्शन करनें पहुंचीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर

दरअसल हाल ही में जानवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने के लिए पहुंची थी और दोनों बहनों ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन पूजन किया और एक्ट्रेस जानवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

सामने आई तस्वीरों में जानवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर दोनों का ही ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है और जहां इस दौरान एक्ट्रेस जानवी कपूर ने पिंक कलर की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है वही खुशी कपूर लाल कलर की साड़ी में बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही है| इन तस्वीरों में दोनों बहनों का सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है एक्ट्रेस जानवी कपूर ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “घर।”

फैंस को आई श्रीदेवी की याद

सोशल मीडिया पर जैसे ही जानवी कपूर और खुशी कपूर की यह तस्वीरें सामने आई वैसे ही वायरल हो गई और इन तस्वीरों को देखने के बाद श्रीदेवी के प्रशंसकों को बॉलीवुड की चांदनी की याद आ गई| इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” सीता और गीता, मैं आप दोनों की इन तस्वीरों में श्रीदेवी की छवि देख सकता हूं”| इस तरह से कमेंट करके लोग जानवी कपूर और खुशी कपूर की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

By Anisha