बीते शुक्रवार के दिन दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया था, जिसमें इंडस्ट्री के कई जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान ओं के लिए सम्मानित किया गया है| ऐसे में इन्हीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के दौरान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता अजय देवगन को उनकी फिल्म ‘तान्हाजी द अनसंग वॉरियर’ में अपने दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है|

ऐसे में इस खास मौके पर अभिनेता को उनके लाखों फैन्स के साथ साथ फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने और मशहूर सितारों ने भी ढेरों बधाइयां दी हैं, और इसी वजह से अब अजय देवगन काफी खबरों और सुर्खियों में भी छाए हुए हैं|इसी बीच अब इस खास मौके पर अजय देवगन को उनकी पत्नी काजोल ने भी सोशल मीडिया पर बेस्ट एक्टर का अवार्ड पाने की उपलब्धि पर बेस्ट विशेस दी है, और बताया है कि अजय देवगन की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है|

काजोल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म तन्हाजी की शूटिंग के वक्त की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन और वह अपने फिल्म के गेटअप में नजर आ रहे हैं|सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में बताया है कि-‘टीम तान्हाजी ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। ये खुशी और गर्व से भरा पल है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अजय देवगन, संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और बेस्ट कॉस्टयूम नचिकेत बर्वे।’

काजोल द्वारा शेयर की गई ये सोशल मीडिया पोस्ट अब इन दिनों फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिस तरह काजोल के साथ-साथ अजय देवगन के फैंस भी खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के साथ साथ इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैन्स उन्हें इस बड़ी सफलता के लिए खूब बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

काजोल के अलावा अजय देवगन ने भी इस बड़ी सफलता पर अपनी खुशियों को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमे अभिनेता ने लिखा है कि वो ‘तान्हाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित है|

आगे उन्होंने कहा कि वो इस उपलब्धि पर सभी को धन्यवाद देता हूं, और सबसे ज्यादा वो अपनी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया| इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि वो अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं| इसके बाद उन्होंने अन्य सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अपनी पोस्ट को खत्म किया है|

जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता की ये फिल्म फिल्म उनके करियर की 100वीं फिल्म थी, जिसमे वो बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाते हुए नजर आये थे| इस फिल्म में वो क्रूर मुगल सरदार उदयभान सिंह राठौर के विरोध में नजर आये थे, जिसे अभिनेता सैफ अली खान ने निभाया था| इस फिल्म ने कुल 250 करोड़ से ज्यादा का पूरा कलेक्शन किया था|

By Akash