बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रानौत एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ  हमारे देश की एक  अच्छी नागरिक भी है और हाल ही में कंगना रानौत को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है   जिसके लिए कंगना नहीं सभी देशवासियों को धन्यवाद कहा है और वह इस पुरस्कार को पाने के बाद बेहद खुश हैं|कंगना रानौत बेशक अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और वो हर तरह के सोशल इश्यूज पर वह बेबाकी से अपनी राय रखती हैं  जिसके लिए कई बार कंगना रनौत को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है|

बात करें कंगना रनौत के लव लाइफ की तो कंगना रानौत ने  हाल ही में अपने लव लाइफ और वेडिंग प्लांस को लेकर कई बातों का खुलासा किया है  | कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि,” निश्चित रूप से मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे चाहती हूं| कंगना ने आगे कहा कि मैं 5 साल के बाद खुद को एक पत्नी ,मां और एक  ऐसे इंसान के रूप में  मैं चाहती हूं जो कि भारत के  विजन में  सक्रिय रूप से भागीदार बन रहा हो”| वही कंगना से जब उनके लाइफ पार्टनर के बारे में सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि,” इसके बारे में आपको जल्द ही पता चल जाएगा”|

कंगना रनौत की लव लाइफ की बात करें तो  अभिनेत्री का नाम वैसे तो कई सितारों के साथ जुड़ चुका है हालांकि  किसी की शादी कंगना  का रिश्ता ज्यादा लंबा ठीक नहीं पाया और इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए और आज के अपने इस रिपोर्ट में हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ कंगना रानौत का नाम जुड़ चुका है तो आइए जानते हैं इसलिए इसमें किन-किन सितारों का नाम शामिल है

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के  जाने-माने अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत की लव स्टोरी काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थी और जब  कंगना ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थी तब रितिक ने उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग होने के बाद उनसे शादी रचा लेंगे हालांकि रितिक रोशन ने ऐसा नहीं किया और सुजैन खान से अलग होने के बाद भी रितिक रोशन ने कंगना से  शादी नहीं की और कुछ सालों के बाद इन दोनों की राहें अलग हो गई|

आदित्य पंचोली

कंगना रनौत का नाम आदित्य पंचोली के साथ भी जुड़ चुका है और ऐसा कहा जाता है कि आदित्य कंगना का पहला प्यार थे और इन दोनों की मुलाकात साल 2004 में हुई थी और बहुत जल्दी एक दूसरे के प्यार में पढ़ने के बाद यह दोनों एक साथ रहने भी लगे थे| वही  कुछ समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद इनकी बीच दुनिया आनी शुरू हो गई और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदित्य ने कंगना पर हाथ भी उठाया था जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटे भी  आई थी| इसी घटना के बाद कंगना ने  खुद से उम्र में 20 साल बड़े आदित्य के साथ अपने रिलेशनशिप को हमेशा के लिए खत्म कर दिया और दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली|

अध्ययन सुमन

कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन के  साथ भी जुड़ चुका है और ये  दोनों साल 2009 में फिल्म राज के सेट पर मिले थे  और  यही से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी हालांकि इनकी लवस्टोरी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और खबरों की माने तो अध्ययन सुमन के पिता  शेखर सुमन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था |

निकोलस लेफर्टी

कंगना रनौत का नाम विदेशी डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी जुड़ चुका है और इन दोनों का लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी ज्यादा लंबा चल नहीं पाया और कुछ समय के बाद ही दोनों ने अपनी अपनी राय अलग कर ली|

 

By Anisha