बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर सिंगिंग सेंसेशन कनिका कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन सिंगिंग के साथ-साथ अपने बेहद शानदार और ग्लैमरस लुक्स की बदौलत भी खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल की है, और इसी वजह से आज कनिका लाखों दिलों पर राज करती है| आज कनिका कपूर की गिनती बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में की जाती है, जिन्होंने कई एक से बढ़कर एक शानदार गानों में अपनी आवाज दी है|

लेकिन, अगर इन दिनों की बात करें तो सिंगर कनिका कपूर अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी खबर और सुर्खियों में छाई हुई हैं| दरअसल, कनिका कपूर को लेकर ऐसी अपडेट्स सामने आ रही है कि इसी साल अभिनेत्री शादी के बंधन में भी बंधने जा रही हैं| मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि, कनिका कपूर इसी साल आने वाले दिनों में शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रही है|

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, अभी कनिका कपूर की उम्र 43 साल है और वह एक एनआरआई बिजनेसमैन गौतम के साथ इसी साल आने वाले मई के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| बताते चलें, असल जिंदगी में यह कनिका कपूर के लिए उनकी दूसरी शादी होने वाली है| इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें, कनिका कपूर गौतम को बीते लगभग 1 साल से डेट कर रही हैं, और अब यह दोनों अपने रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में तब्दील करने की प्लानिंग कर रहे हैं|

हालांकि, अभी तक कनिका कपूर और गौतम के बीच रिश्ते की शुरुआत किस तरह से हुई थी, इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है| लेकिन, कुछ फैंस द्वारा ऐसे अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि लंदन में हुए किसी म्यूजिक कंसर्ट के दौरान कनिका कपूर और गौतम की पहली मुलाकात हुई होगी|

बता दे, इस बारे में जब कनिका कपूर से सवाल किए गए थे तो उन्होंने इस बारे में अधिक बातचीत नहीं की और कहा की इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वह उनके इंस्टाग्राम अपडेट्स को देखें| उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका के ह्यूस्टन, जर्सी और वाशिंगटन में उन्होंने कुछ सफल टूर किए हैं और उन्हें अभी लगभग 10 और ऐसे टूर्स करने हैं| इसके बाद जब उनसे शादी को लेकर सवाल किए गए तो इस बारे में कोई भी कमेंट या फिर बातचीत करने से उन्होंने इनकार कर दिया|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पहली शादी भी एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ ही हुई थी जिनका नाम राज चंडोक था| कनिका कपूर और राज की शादी साल 1997 में हुई थी, बाद में आपसी अनबन के चलते साल 2012 में आकर इनके बीच रिश्ते का अंत हो गया| बताते चलें, कनिका कपूर अपनी इस पहली शादी से कुल 3 बच्चों की मां बनी थी, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं|

वही बात करें अगर कनिका कपूर के वर्कफ्रंट की, तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है, और इसके अलावा कनिका कपूर ने कई शानदार एल्बम्स में भी अपनी आवाज़ का जादू चलाया है|

By Akash