बेबी डॉल फेम कनिका कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एनआरआई बिजनेसमैन गौतम के साथ लंदन में शादी रचाई है| कनिका कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में दुल्हन बनी कनिका कपूर बला की खूबसूरत नजर आ रही है| बता दे कनिका कपूर ने अपने प्री वेडिंग सेरिमनी जैसे कि हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है|

वही शादी के बाद कनिका कपूर नेलंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था और इस वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत किया और वही अजय देवगन काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई और इस पार्टी में अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से न्यासा देवगन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया|

वही सोशल मीडिया पर काजोल की बेटी न्यासा देवगन की इस पार्टी से कई तस्वीरें सामने आ चुकी है जोकि इन दिनों इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है|

कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में कई सितारे नजर आए और वही बात करें अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की तो कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में न्यासा देवगन एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी | वही न्यासा देवगन के दोस्त ओरहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर कनिका कपूर के रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में न्यासा देवगन बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है|

सामने आई तस्वीरों में से एक तस्वीर में कनिका कपूर, न्यासा देवगन, गुरु रंधावा, वेदांत और ओरहान के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है | इन तस्वीरों में कनिका कपूर रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं|

गौरतलब है कि काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन 19 साल की हो चुकी है और हाल ही में न्यासा देवगन ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है|

वही अपनी बेटी के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनकी मां काजोल ने और पिता अजय देवगन ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी न्यासा देवगन की तस्वीर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|

अजय देवगन ने अपनी बेटी के बर्थडे के मौके पर खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” तुम खास हो. हमेशा. जन्मदिन मुबारक हो न्यासा..”|वही काजोल ने न्यासा देवगन को जन्मदिन मुबारक देते हुए उनकी एक फोटो शेयर की है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,” हैप्पी बर्थडे बेबी. आपकी मुस्कान हमेशा दुनिया को वैसे ही रोशन करे जैसे मेरी करती है..आप बेस्ट हैं”|

न्यासा देवगन बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टार किड में से एक है और अभी तक न्यासा देवगन ने भले ही फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है परंतु आए दिन न्यासा देवगन अपने खूबसूरत अंदाज और लुक को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है| सोशल मीडिया पर भी न्यासा देवगन की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है|

By Anisha