कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का बेहद ही चर्चित और जाना माना परिवार है| इस परिवार से जुड़ा हर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है और इसी परिवार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी सारे सुपरस्टार भी दिए हैं| कपूर परिवार से नाता रखने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार पृथ्वीराज कपूर से लेकर, शशि कपूर ऋषि कपूर तक अपने दमदार अभिनय के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है|

वही कपूर परिवार में बहू बनकर आने वाली अभिनेत्रियों ने भी फिल्म इंडस्ट्री में बेशुमार नाम कमाया है परंतु कपूर परिवार के मुखिया पृथ्वीराज चौहान की ऐसी परंपरा थी कि कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली बहू या बेटियां फिल्मों में काम ना करें परंतु धीरे-धीरे पृथ्वीराज चौहान के द्वारा बनाई गई यह परंपरा टूट गई जिसके बाद करिश्मा कपूर से लेकर, करीना कपूर और नीतू कपूर तक फिल्म इंडस्ट्री में गजब की पापुलैरिटी हासिल की है|

वही कपूर फैमिली में कुछ ऐसी बहुएं भी है जो कि मीडिया और लाइमलाइट से कोसों दूर ही रहती है और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको कपूर परिवार की ऐसी ही बहुओं के बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें लाइमलाइट में आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है|

रामसरनी मेहरा कपूर:

इस लिस्ट में पहला नाम पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी मेहरा का शामिल है जोकि कपूर परिवार की बहू होने के बावजूद भी मीडिया से हमेशा दूर ही रहे और उन्हें बहुत कम ही मौकों पर मीडिया के सामने देखा जाता था|

कृष्णा मल्होत्रा कपूर:

इस लिस्ट में अपना नाम कृष्णा मल्होत्रा का शामिल है जो कि राज कपूर की पत्नी है और कृष्णा मल्होत्रा भी कपूर परिवार की उन बहुओं में से एक है जो कि ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर नहीं और इन्हें मीडिया और लाइमलाइट में आना भी ज्यादा पसंद नहीं है| कृष्णा कपूर साल 2019 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी|

जेनिफर केंडल:

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल का शामिल है जो कि इतने बड़े स्टार की पत्नी होने के बावजूद भी ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रही और कपूर परिवार की बहू बनने के बाद जेनिफर केंडल ने अपने एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया और हमेशा के लिए गुमनाम हो गई|

प्रीति कपूर:

इस लिस्ट में अपना नाम प्रीति कपूर का शामिल है जोकि शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी है और प्रीति कपूर ने भी हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखा और उन्हें भी ग्लैमर इंडस्ट्री से कुछ खास लगाव नहीं है|

आरती सभरवाल:

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की पत्नी आरती सभरवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| आरती और राजीव की शादी साल 2003 में हुई थी हालांकि इन दोनों का रिश्ता 2 साल बाद ही टूट गया और वही आरती सभरवाल कपूर परिवार की बहू बनने के बाद भी लाइमलाइट से कोसों दूर रही|

शीना सिप्पी:

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की पत्नी ‘शीना सिप्पी’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और कपूर परिवार की बहू होने के बावजूद भी शीना सिप्पी मीडिया के सामने कभी नहीं आई और उन्हें ग्लैमरस ट्री से कुछ खास लगाव नहीं है|

By Anisha