कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां आज हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी अभिनय की कला के दम पर हमारे हिंदी सिनेमा को कई एक से बढ़कर एक सफल और शानदार फिल्में दी हैं और यही वजह है कि आज कपूर खानदान हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे लोकप्रिय, मशहूर और प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है|

यह सिर्फ आज की बात नहीं है कि कपूर परिवार के कई सितारे हमारे हिंदी सिनेमा का हिस्सा है बल्कि इससे पहले भी कई दशकों तक कपूर खानदान के सितारों ने फिल्मी दुनिया पर राज किया है, जिस वजह से आज कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले सदस्यों को अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है और इनसे जुड़ी अपडेट्स में आज फैंस में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

ऐसे में अभी बीते कुछ वक्त पहले ही कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर एक धमाकेदार पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जो मुख्य रूप से एक फैमिली रियूनियन पार्टी थी और यहां पर कपूर परिवार के कई सारे सदस्य शामिल हो गए थे, जिनमें से कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा भी नहीं है| ऐसे में अब इसी पार्टी की कुछ सामने आई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी छाई हुई हैं, जिन्हें हम अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए आपके साथ साझा करने जा रहे हैं…

इस रियूनियन पार्टी में शामिल हुए सितारों की बात करें तो, इनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, रीमा जैन, आदर जैन और अरमान जैन सहित समायरा कपूर जैसे कई सारे लोगों के नाम शामिल है| रियूनियन पार्टी के कई सारी तस्वीरों को कपूर परिवार के इन्हीं सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए शेयर किया है|

प्राप्त जानकारियों की माने तो, बीती मंगलवार की रात कपूर परिवार के सदस्यों की यह रियूनियन पार्टी रखी गई थी, जहां पर फैमिली के न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आए थे, जो अभी बीते साल ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं और इन दिनों अपने पैरंटहुड फेज को इंजॉय कर रहे हैं|

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और फैमिली फोटोस को करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए भी शेयर किया है, जिसमें कपूर परिवार के कई सारे सदस्य एक दूसरे के साथ काफी शानदार अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में अब कपूर फैमिली की इन तस्वीरों पर फैन्स भी खूब प्यार बरसाते हुए और अपनी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं| पर, क्योंकि अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर इस गेट टूगेदर पार्टी में नजर नहीं आई है, इस वजह से कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें भी याद करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बताते चलें, कपूर परिवार की इस रियूनियन पार्टी में परिवार के सदस्यों के अलावा हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा भी अपने दोनों बच्चों नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के साथ शामिल हुई थी|

By Anisha