आज अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई कपल्स हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें आपसी विवादों और तमाम अन्य चीजों की वजह से अक्सर खबर और सुर्खियों में देखा गया| इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही कपल्स में एक नाम अभिनेता करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल का भी शामिल है, जिन्हें पिछले साल एक दूसरे के ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगाते हुए देखा गया था और उसके बाद से अभी तक यह सिलसिला ऐसे ही चल रहा है|

इसमें एक तरफ जहां निशा रावल अपने पति करण मेहरा पर तमाम आरोप लगाते हुए नजर आई थी, वहीँ अब अभिनेता करण मेहरा निशा रावल के ऊपर एक बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं| दरअसल, निशा रावल को लेकर करण मेहरा का ऐसा कि मानना है कि उनका अपने ही मुंह बोले भाई के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, और इसके साथ साथ उन्होंने ऐसा भी बताया है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है, जिस वजह से उनके मुताबिक अब उनके परिवार के सदस्यों पर भी खतरा मंडरा रहा है| और इसीलिए वह ऐसा चाहते हैं कि इसकी जानकारी सबको होनी चाहिए|

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करण मेहरा ने इस बात का जिक्र किया कि उनके साथ शादीशुदा होने के बावजूद निशा गैर मर्द के साथ उनके घर में रहती थी| इसके साथ साथ उन्होंने यह भी बताया कि रोहित साठिया के साथ उनका अफेयर चल रहा है, जिन्हें के निशा पब्लिकली अपना मुंह बोला भाई बताती हैं| इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि रोहित वास्तव में लखनऊ के रहने वाले हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और आज वह एक 7 साल की बेटी के पिता भी हैं|

रोहित के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि निशा उनके साथ उनके घर में रहती हैं, और इस बात की जानकारी निशा के परिवार को भी है| इसके आगे उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि निशा रावल बीते तकरीबन 14 साल से रोहित को राखी बांधी रही है, और इतना ही नहीं बल्कि रोहित ने निशा रावल की शादी के दौरान उनका कन्यादान भी किया था|

रोहित के बारे में अभिनेता ने बताया कि उनकी फाइनेंसियल कंडीशन ठीक नहीं है, और इसी वजह से निशा रावल उनकी प्रॉपर्टी को हासिल करने की प्लानिंग कर रही हैं| इसके साथ साथ करण ने ऐसे दावे भी किए कि रोहित की पहुंचे अभी पॉलिटिक्स में भी है, जिस कारण लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों के कई नेता उनके सहयोग में हैं|

अभिनेता ने बताया कि कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी देने के लिए नो कॉलर आईडी से फोन आते हैं, जिस वजह से वह पुलिस में भी इसकी शिकायत कर चुके हैं| इसके बाद अभिनेता ने बताया कि उनका बेटा काविश भी अपनी मां निशा रावल संग है और वो भी रोहित के साथ रह रहा है, जिस वजह से उन्हें अपने बेटे की भी काफी चिंता रहती है|

निशा रावल और रोहित को लेकर उन्होंने ऐसा कहा कि बीते तकरीबन 14 महीने से दोनों उनके घर में रह रहे हैं, और निशा रावल सिर्फ एक अबला नारी होने का नाटक कर रही हैं|

By Akash