बीते 90 के दशक की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो इनमें कपूर सिस्टर्स का नाम तो जरूर ही नजर आता है, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ना केवल लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक अहम पहचान हासिल की है| एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर की जोड़ी आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी बहनों में शामिल है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है और इन दोनों ही बहनों की आज काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

वहीं दूसरी तरफ, करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें-वीडियोज़ सहित अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है, जिस वजह से ये अभिनेत्रियां अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर किए हैं, जिनमें दोनों बहने लंदन में एक दूसरे के साथ घूमती फिरती हुई और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही है| इससे पहले अभी समय पहले भी करीना कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें उन्हें काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे के साथ इंजॉय करते हुए देखा गया था|

वहीं करीना कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की है, उनमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ लंदन में मौज मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों में करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लुक में नजर आ रहे हैं, और हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज से दोनों ही अभिनेत्रियां फैंस की धड़कने बढ़ा रही हैं|

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन देते हुए बताया है कि जब दो बहने मिलती है तो क्या करती हैं… इसके आगे कैप्शन में करीना कपूर ने लिखा है- ‘पोज, मेकअप, शॉप, फिर वही, लड़कियों का यही फन है’

ऐसे में अब करीना कपूर और करिश्मा कपूर की यह तस्वीरें फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें फैंस को पसंद करने के साथ-साथ इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं| साथ ही कपूर सिस्टर्स के फैंस दोनों बहनों की बॉन्डिंग के भी खूब जमकर तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभी से बीते कई साल पहले ही करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर फिल्मी दुनिया को पूरी तरह से अलविदा कह चुके हैं, जिसके बाद से अभी तक उन्हें फिल्मों में दोबारा वापस नहीं देखा गया है|

लेकिन, वहीं अगर करीना कपूर की बात करें तो, अभी भी वह फिल्मी दुनिया में काफी सक्रिय हैं और अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्ट्रेस नजर भी आई थी| इसके अलावा आने वाले दिनों में करीना कपूर अपने कई और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनका इन दिनों उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

By Akash