बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद मशहूर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपने लाखों फैंस के बीच किसी ना किसी वजह से अक्सर खबरों सुर्खियों में छाए रहते हैं| अगर सैफ और करीना की बात करें तो, इनका नाम आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में शामिल है, जो अक्सर अपने काम से वक्त निकालकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए और वेकेशंस को इंजॉय करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में करीना कपूर और सैफ अली खान बीते कुछ वक्त पहले ही अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ एक बार फिर से वेकेशंस इंजॉय करने के लिए लंदन गए हुए थे, और वहां पर इन्होंने अपनी फैमिली के साथ तकरीबन 1 महीने तक वेकेशन इंजॉय की है| इसके बाद अब आखिरकार अपने इस लंबे पर कैसन को खत्म करने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान वापस भारत लौट चुके हैं|

ऐसे में इसी बीच एक करीना कपूर को अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ बीते दिनों की मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इनका एक वीडियो भेज सोशल मीडिया पर सामने आया था और अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक्ट्रेस का यही वीडियो दिखाने जा रहे हैं…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ बीती 23 जुलाई, 2022 की तारीख को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थी, जब हमें एक ब्लू कलर की पेंट और सी ब्लू कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए देखा गया था, जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे और अपने इस लुक में करीना कपूर बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थी| इसके साथ उन्होंने अपने बालों को भी खुला ही रखा था|

वहीं दूसरी तरफ अगर सैफ अली खान की बात करें तो, वीडियो में वो एक ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए नजर आए थे, जिसके साथ उन्होंने भी चश्मे लगाए हुए थे| कपल के अलावा अगर तैमूर की बात करें तो, इस वीडियो में तैमूर एक ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर के पेंट के साथ सफेद कलर के शूज में काफी मस्ती भरे अंदाज़ और चिल मूड में नजर आये थे|

आपको बता दें, अभी वेकेशंस को खत्म करने के बाद मुंबई लौटने से पहले करीना कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी ये अपडेट शेयर की थी कि वो अब वेकेशंस खत्म करके फाइनली मुंबई लौटने वाली हैं| इसके लिए उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह काफी रिलैक्स मूड में नजर आई थी|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा था कि वह घर आ रही हैं और गर्मी अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है| आगे उन्होंने लिखा कि उठो खड़े हो जाओ काम पर लग जाओ, मुंबई मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं!

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है, जिसमे उनके साथ अभिनेता आमिर खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं|

By Akash