आज हमारे बीच फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सितारे हैं, जो अपने फैंस के बीच प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चाओं का विषय बनते हुए नजर आते हैं और क्योंकि फैंस भी इनसे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या फिर अपडेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं, इस वजह से ये सितारे अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी बने रहते हैं|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही बेहद मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस और उनकी फेवरेट गर्ल गैंग से मिलाने जा रहे हैं, जिनके साथ अक्सर न केवल करीना कपूर को घूमते फिरते हुए, पार्टी करते हुए और कई मौकों पर भी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है बल्कि इसके साथ साथ इंडस्ट्री में भी करीना कपूर के फ्रेंड्स के इस ग्रुप के काफी चर्चे हैं|

अगर करीना कपूर के फ्रेंड्स के ग्रुप में शामिल हसीनाओं की बात करें तो, इनमें सबसे पहला नाम तो शायद आपको पता भी होगा, जो किसी और का नहीं बल्कि उन्हें की बहन करिश्मा कपूर का है, जिनके साथ करीना कपूर काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इसके साथ-साथ यह दोनों ही बहने एक दूसरे का ख्याल भी रखती हैं|

बहन करिश्मा कपूर के अलावा करीना कपूर के इस ग्रुप में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट शामिल है, जो अक्सर कई मौकों पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और कई सारी तस्वीरों में भी ये गर्ल गैंग नजर आती रहती है|

फिर चाहे न्यू ईयर पार्टी हो या फिर बर्थडे सेलिब्रेशन, या कोई भी फेस्टिवल, अधिकतर मौकों पर फ्रेंड्स का यह ग्रुप एक साथ ही लम्हों को इंजॉय करता हुआ नजर आता है| इसके अलावा इन सभी को कई बार एक साथ शॉपिंग, वेकेशंस और लंच-डिनर भी एक साथ देखा जाता है, और यहां पर एक और दिलचस्प बात यह है कि इन सभी अभिनेत्रियों के फैंस द्वारा भी इनके ग्रुप को खूब पसंद किया जाता है|

करीना कपूर और उनकी फ्रेंड्स का ये ग्रुप अक्सर फैंस को नए-नए फ्रेंडशिप और फैशन गोल्स भी देता हुआ नजर आता है, क्योंकि एक्ट्रेस अपने इस ग्रुप के साथ ना केवल बेहद कूल अंदाज़ में चिल और हैंगआउट करती हुई नजर आती हैं बल्कि इसके साथ-साथ एक्ट्रेस की इस गर्ल गैंग में शामिल हसीनाएं अक्सर अपने नए नए लुक और स्टाइल्स से भी एक दूसरे को कंपलीमेंट करती नजर आती हैं|

करीना कपूर के अलावा उनकी इस ग्रुप में शामिल उनकी सभी फ्रेंड्स पापुलैरिटी के मामले में भी काफी हद तक एक दूसरे के बराबर ही हैं, क्योंकि एक तरफ जहां उनकी बहन करिश्मा कपूर भी उन्हीं की तरह अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी आज इंडस्ट्री की काफी मशहूर और चर्चित सेलिब्रिटीज में शामिल है|

अभी भी तो कुछ वक्त पहले ही करीना कपूर अपने फ्रेंड्स के इस ग्रुप के साथ नजर आई थी, जब सभी को एक साथ लंदन में वेकेशंस के दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था और उस एक्ट्रेस के गर्ल गैंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाई हुई थी, जिन पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया था|

By Akash