आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे बेहद मशहूर और जाने-माने सितारे मौजूद है, जो कि असल जिंदगी में कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं| और इसी वजह से आज कपूर खानदान का नाम हमारे देश के कुछ सबसे बड़े और नामी परिवारों में किया जाता है, जहां से हमारी अभिनय की दुनिया से जुड़े कई शानदार और बेहतरीन सितारे ताल्लुक रखते हैं|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक ऐसी ही फीमेल सेलिब्रिटी से मिलाने जा रहे हैं, जो आज खूबसूरती और लुक्स के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं, बल्कि इसके साथ साथ वह फिल्मी दुनिया का हिस्सा ना होते हुए भी बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं|

कपूर खानदान की यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि आलिया कपूर है, जो कि रिश्ते में अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की पोती लगती हैं| आलिया कपूर की बात करें तो, उनके पिता करण कपूर है, जो कि रिश्ते में अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे लगते हैं| और आलिया कपूर की मां का नाम लोमाँ कपूर है| आलिया कपूर कपूर खानदान की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने वाली बेटियों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है|

आलिया कपूर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर आज भी वह काफी सक्रिय रहते हैं| आलिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी है, जहां पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी लाखों में मौजूद है| आलिया कपूर अक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी रहती है, और यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर आलिया कपूर काफी ट्रेंडिंग टॉपिक भी बनी रहती है|

सोशल मीडिया पर आलिया कपूर लाखों इंडियन यूजर्स द्वारा फॉलो की जाती हैं, लेकिन यह बात जानकर आपको शायद थोड़ी हैरानी होगी कि भारत के इतने प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली आलिया कपूर आज इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में रहती हैं| और शायद यह एक बड़ी वजह भी है कि आलिया कपूर आज लाइमलाइट और खबरों-सुर्ख़ियों में भी काफी कम नजर आती है| वर्तमान समय में आलिया कपूर लंदन में रहती हैं और कुछ प्राप्त जानकारियों के मुताबिक आज उनकी उम्र 22 साल है|

आज आलिया कपूर का नाम कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली कुछ ऐसे बच्चों में शामिल है, जो या तो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में असफल रहे हैं या फिर उन्होंने कभी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में सोचा ही नहीं| आलिया कपूर के अलावा कपूर खानदान के कई ऐसे बच्चे इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें कपूर के तीनों बच्चों करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर के नाम शामिल हैं|

हालांकि, आज आलिया कपूर अपने परिवार से दूर रहती हैं| लेकिन इसके बावजूद आज ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं, और खास तौर पर अपनी बहनों जैसे करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ आलिया कपूर काफी क्लोज़ली कनेक्टेड है|

By Anisha