हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के अलावा कई ऐसे बेहद पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स भी मौजूद है, जो आज लाखों फैंस के बीच ना केवल किसी सेलिब्रिटी जैसी लोकप्रियता रखते हैं बल्कि इसके साथ-साथ इंडस्ट्री के यह बेहद जाने माने और मशहूर स्टार किड्स अक्सर ही किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में भी बने रहते हैं|

ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट बॉलीवुड के एक ऐसे ही बेहद जाने माने और मशहूर स्टार किड से जुड़ी हुई है, जो कि कोई और नहीं बल्कि हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान है, जो आज अपने बेहद शानदार लुक और क्यूट अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से आज तैमूर अपने चाहने वालों के बीच अक्सर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं|

तैमूर की बात करें तो, बीते साल 2016 में 20 दिसंबर की तारीख को उनका जन्म हुआ था, और ऐसे में आज 20 दिसंबर, 2022 की तारीख को करीना कपूर के लाडले पूरे 6 साल के हो चुके हैं| ऐसे में तैमूर को अब उनके जन्मदिन के मौके पर कई फैंस के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं, तो भला मां करीना कपूर अपने बेटे को बर्थडे विश करने में कैसे पीछे रहते हैं|

ऐसे में अपने लाडले बेटे तैमूर के जन्मदिन के खास मौके पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेटे को बर्थडे विश किया है| इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बेटे की तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें सबसे पहली तस्वीर में तैमूर पानी के बीच बैठे हुए सनसेट देखते नजर आ रहे हैं|

इसके बाद अगली तस्वीर में वो बेड पर बेहद क्यूट एक्सप्रेशन देते हुए रोते नजर आ रहे हैं| इसके बाद आखिरी तस्वीर में तैमूर बेड पर खड़े होकर वीडियो गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं| इन सभी तस्वीरों में तैमूर हमेशा की तरह बेहद क्यूट और प्यारे लग रहे हैं, जिसका अंदाजा आप तस्वीरों को देखकर ही काफी आसानी से लगा सकते हैं|

देखे पोस्ट:

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है-’टिम, क्या तुम पृथ्वी के छोर को देख सकते हो? क्योंकि मैं तुमसे उतना प्यार करती हूँ… सपने देखते रहो मेरे बच्चे, सूर्यास्त का पीछा करते रहो और खोजते रहो…
और निश्चित रूप से हमारे बिस्तर पर कूदते हुए अपना खुद का संगीत बनाते हुए, अपने एयर गिटार को बजाते हुए…और जब आप अपना खुद का बैंड बनाते हैं… तो आप जानते हैं कि कौन सबसे जोर से चीयर करने वाला है? हैप्पी बर्थडे बेटा…’

ऐसे में अब करीना कपूर द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| उनकी इस पोस्ट को ना केवल फैन्स खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ उनकी इस पोस्ट पर फैन्स ढेर सारे प्यारे-प्यारे और खूबसूरत कमेंट्स करते तैमूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं भी देते नजर आ रहे हैं|

By Akash