बॉलीवुड की कुछ बेहद मशहूर और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं, और इसी वजह से आज करीना अपने फैंस के बीच किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं| करीना कपूर की बात करें तो, एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस को भी शेयर करते हुए देखा जाता है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हुए भी नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से करीना कपूर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों की बात करें तो, यह तस्वीरें एक्ट्रेस के लंडन वेकेशन की हैं, जहां इन दिनों करीना अपने हसबैंड सैफ अली खान और दोनों बच्चों से तैमूर और जेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं|

सोशल मीडिया पर बेटे तैमूर के साथ सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो, इनमें करीना कपूर अपने बेटे के साथ आइसक्रीम खाती हुई नजर आ रही हैं| जिसमें एक तरफ जहां करीना कपूर ने पीली और ऑरेंज कलर की स्ट्राइप्ड ड्रेस पहन रखी है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे तैमूर एक पीली और सफेद कलर की स्लीवलैस टीशर्ट और काली रंग की शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं|

इस दौरान करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर दोनों ही बेहद कूल और इंजॉयफुल मूड में नजर आ रहे हैं, और इसके साथ साथ दोनों ही तस्वीर में काफी मजे से आइसक्रीम का मजा लेते हुए दिख रहे हैं| इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है-‘टिम के साथ गेलैटो सीरीज!’

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर और उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इसके साथ साथ मां बेटे की प्यारी जोड़ी की भी फैन्स खूब तारीफें कर रहे हैं| इसमें एक तरफ जहां फैन्स करीना कपूर की खूबसूरत लुक्स और उनके स्टाइलिश अंदाज की तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैन्स तैमूर की क्यूटनेस के बारे में भी चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, तस्वीरों से पहले भी करीना कपूर अपने वैकेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं, जिनमें कुछ तस्वीरों में जहां वह अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ तस्वीरों में उन्हें अपने पति सैफ अली खान या फिर अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ भी देखा गया है|

इसके अलावा अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो, आने वाले दिनों में करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्में लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है, जिसमें करीना कपूर के साथ अभिनेता आमिर खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं| इसके अलावा आने वाले दिनों में करीना कपूर जापानी नॉवेल ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित एक फिल्म के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं|

By Anisha