हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर और जाने-माने स्टार किड्स की बात करें तो, आज हमारे बीच कपूर खानदान के स्टार किड्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है, जिसमें कपूर खानदान के कई सारे सितारों के बच्चे शामिल है, जिन्हें लाइमलाइट के साथ-साथ अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी देखा जाता है| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक ऐसे ही स्टार किड मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने बीती 12 मार्च की तारीख को ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है|

कपूर खानदान के ये स्टार किड कोई और नहीं बल्कि, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान कपूर है जिनका जन्म 12 मार्च, 2010 को हुआ था, और ऐसे में आज कियान कपूर की उम्र पूरे 12 साल हो चुकी है|

जन्मदिन के इस खास मौके पर कियान राज कपूर को कपूर खानदान के कई लोगों ने बर्थडे विश किया है, और इसके साथ साथ मां करिश्मा कपूर ने अपने लाडले बेटे का बर्थडे भी काफी शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है| जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी शेयर की है|

करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में उन्हें अपने बेटे को प्यार से गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही है, जिसका अंदाजा सिर्फ एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आ रही स्माइल से ही लगाया जा सकता है| तस्वीर में मां बेटे के बीच एक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत बांड नजर आ रहा है, जिसे एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ अन्य लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं, और इस तस्वीर पर अपनी प्यारी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है मेरे बेटे को जन्मदिन मुबारक हो! इसके बाद करिश्मा कपूर ने आगे लिखा है-मम्मास जान, यू हेव माई हार्ट (तुम मेरे पास हो) |

इस तस्वीर के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने घर के डेकोरेशन की तस्वीरें शेयर की है|अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस ने घर पर ही काफी शानदार तरीके से डेकोरेशन किया है, जिसके लिए उन्होंने घर की एक दीवार पर गुब्बारों के साथ सजावट की है, जिनमें एक बड़े से गुब्बारे पर ‘हैप्पी बर्थडे कियान’ लिखा हुआ है|
मां करिश्मा कपूर के अलावा कियान राज कपूर को उनकी मासी करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है, जिसके लिए उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कियान राज कपूर के साथ करीना कपूर के बेटे तैमूर भी नजर आ रहे हैं|

बताते चलें, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बीती 11 मार्च की तारीख को ही अपनी बेटी समायरा कपूर का भी बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जो कि अब 17 साल की हो चुकी है| करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी के बर्थडे की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी अपने बर्थडे के काटती हुई नजर आई थी|

By Anisha