आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार किड्स हमारे बीच मौजूद है, जो भले ही अभी तक फिल्म जगत का हिस्सा नहीं बने हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही पॉपुलर स्टार किड से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने आज 11 मार्च की तारीख को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है|

यह पॉपुलर को स्टार किड, हमारे बॉलीवुड की बेहद मशहूर और सबसे बड़े कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि  90 के दशक की बेहद खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर है| समायरा की बात करें तो, 11 मार्च 2005 को मुंबई में इनका जन्म हुआ था, जिन्होंने इस 11 मार्च की तारीख को अपने 17 में जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| ऐसे में इस खास मौके पर कपूर खानदान के तमाम सदस्यों फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|

सोशल मीडिया पर समायरा कपूर को उनके 17 में जन्मदिन के मौके पर कई फेमस सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं, और ऐसे में इस खास मौके पर उनकी मां करिश्मा कपूर और मौसी करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है|

करीना ने समायरा कपूर और करिश्मा कपूर की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है, जिसमें करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समायरा कपूर दोनों ही बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- मम्मा की लाडली हमारे लड़कों की बड़ी बहन.. दयालु, कोमल और सुंदर,, अब 17 साल की, हमारी समायरा को जन्मदिन की बधाई, आपको बहुत प्यार।’

वहीं दूसरी तरफ समायरा कपूर को उनकी मां करिश्मा कपूर न बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की हैे, जिसमें उन्हें अपने बर्थडे केक के सामने खड़े होकर मोमबत्तियां बजाते हुए देखा जा सकता है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है-‘ मेरी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां, मुझे ये फोटो पोस्ट करने देने के लिए धन्यवाद!’

बता दे, समायरा कपूर की उम्र उस समय महज 11 साल ही थी, जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था| हालांकि, समायरा कपूर आज भी अपने पिता संजय कपूर के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और अक्सर ही अपने वेकेशंस के दौरान वह अपने पिता के साथ भी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचती है और इस दौरान उनके भाई कियान भी अक्सर उनके साथ रहते है|

बताते चलें, करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी, लेकिन बाद में आपसी अनबन के चलते साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने अलग होने का फैसला ले लिया, जिसके बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर काफी वक्त तक के चला और फिर आखिरकार मां करिश्मा कपूर को दोनों बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर की कस्टडी हासिल हुई|

By Akash