करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेहद मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने जबरदस्त अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है| अपने कैरियर में करिश्मा कपूर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और इंडस्ट्री पर लंबे समय तक राज किया है| आज करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में सक्रिय नहीं है लेकिन उनका स्टारडम आज भी बरकरार है और करिश्मा कपूर की फिल्में लोग बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं|

करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही उतना ही इनका पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही है | करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी परंतु इनकी शादी टिक नहीं पाई और दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दे दिया| वही करिश्मा कपूर 2 बच्चों की मां भी है और पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने दूसरी शादी नहीं की बल्कि वो एक सिंगल मदर बनकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है|

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर

करिश्मा कपूर की लाडली बेटी समायरा कपूर आज 18 साल की हो चुकी है और एक्ट्रेस ने बेहद ही धूमधाम से अपनी बेटी का 18 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| वही समायरा कपूर की मासी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से समायरा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|

वही करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी समायरा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की है जो कि सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है|

इन तस्वीरों में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही है और उनका ग्लैमरस अंदाज़ देखते ही बन रहा है| इन तस्वीरों पर समायरा कपूर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं| करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा का बर्थडे बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया जिसकी झलकियां सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपने तमाम फैंस को दिखाई है|

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी के बर्थडे के मौके पर उनके लिए चॉकलेट केक मंगवाया था जिसकी खास झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिखाई है| वहीं करीना कपूर खान ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी भांजी समायरा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से समायरा कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें  बर्थडे विश किया है|

 

समायरा कपूर के बर्थडे के स्पेशल मौके पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से समायरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली तस्वीर में समायरा कपूर अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है और वह ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल की लग रही है| वहीं दूसरी तस्वीर में समायरा कपूर करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर अली खान के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है और तीसरी तस्वीर में समायरा कपूर अपनी मां करिश्मा कपूर को गले से लगाती हुई दिखाई दे रही है|

फिलहाल सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही है इन तस्वीरों में समायरा कपूर का बहुत ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है|

By Anisha