करिश्मा कपूर आज 25 जून 2022 को अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और 48 बरस की हो चुकी करिश्मा कपूर 90 के दशक की बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही और इन्होंने अपने अभिनय के जादू से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था| करिश्मा कपूर भले ही कपूर खानदान से ताल्लुक रखती है परंतु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान करिश्मा कपूर ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बनाई है|

करिश्मा कपूर अपनी खूबसूरती ,अदाकारी से ही नहीं बल्कि अपने शानदार डांसिंग से भी सभी का दिल जीता है| अपने अभिनय करियर में करिश्मा ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और अपनी इन्हीं फिल्मों के बदौलत आज भी करिश्मा कपूर लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं| वही करिश्मा कपूर का कैरियर जब सातवें आसमान पर था उसी समय उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी शादी करके अपना घर बसा लिया था

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा है जो की अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही है और वही संजय कपूर के साथ शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की जिंदगी में दो अभिनेता प्यार बनकर आए थे| आपके अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको करिश्मा कपूर की लव लाइफ के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं

करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता

करिश्मा कपूर के लव अफेयर की बात करें तो एक समय में करिश्मा कपूर और अभिनेता अजय देवगन एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं| करिश्मा कपूर और अजय देवगन ने एक साथ ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया था और वही असल जिंदगी में भी इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी| अजय देवगन और करिश्मा ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था हालांकि इसी बीच अजय देवगन की जिंदगी में रवीना टंडन की एंट्री हो गई जिसके बाद करिश्मा कपूर और अजय देवगन एक दुसरे से दूर हो गए और इस रिश्ते का अंत कर दिया|

अभिषेक बच्चन संग होने वाली थी शादी

वही अजय देवगन के साथ रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ने लगा था और यह दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे की एक दूसरे को अपना हमसफर बनाना चाहते थे| वही दोनों के परिवार वाले शादी से बहुत खुश थे और साल 2002 में इस कपल की शादी का ऐलान भी किया गया था| वही अमिताभ बच्चन के 60 वें जन्मदिन के मौके पर इन दोनों की सगाई भी हुई थी हालांकि इसके बावजूद भी इन दोनों की शादी ना हो सकी सगाई के 5 महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया| कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन की वजह से इन दोनों का रिश्ता टूटा था|

संजय कपूर संग रचाई शादी

वहीं अभिषेक बच्चन के साथ सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर की जिंदगी में बिजनेसमैन संजय कपूर की एंट्री हुई जिसके बाद इन्होंने 29 सितंबर साल 2003 में संजय कपूर के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया| संजय कपूर और करिश्मा कपूर एक दूसरे से शादी करने के बाद अपनी मैरिज लाइफ में बेहद खुश थे और यह दोनों दो बच्चे समायरा और कियान के पेरेंट्स बने थे| हालांकि संजय कपूर और करिश्मा की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और शादी के 13 साल बाद इन दोनों ने तलाक लेकर इस रिश्ते का अंत कर दिया| संजय कपूर से अलग होने के बाद आज अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों के साथ एक सिंगल मदर बनकर खुशहाल जिंदगी बिता रही है|

By Anisha