90 के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, पर इसके बावजूद भी आज करिश्मा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है| करिश्मा कपूर की बात करें तो, असल जिंदगी में उन्होंने साल 2003 में एक दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी, और शादी के बाद आप ऐसी अनबन के चलते इनके रिश्ते में दूरियां आने लगी, जिसके बाद साल 2016 में तलाक के साथ उनके रिश्ते का अंत हो गया|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, आज करिश्मा कपूर की उम्र 47 साल हो चुकी है और तलाक के बाद अभी तक उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है, और आज वह अकेली ही अपने दोनों बच्चों की भी एक सिंगल मदर की तरह परवरिश कर रहे हैं, जिम में इनकी एक 17 साल की बेटी समायरा कपूर और एक 12 साल के बेटे कियान कपूर शामिल है|

लेकिन, अब करिश्मा कपूर की सेकंड मैरिज से जुड़ी खबरें काफी तेजी से जोर पकड़ रही हैं और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

दूसरी शादी कर सकती है करिश्मा

करिश्मा कपूर के फैंस काफी लंबे समय से उनकी दूसरी शादी की खबरों पर काफी उत्साहित नजर आए हैं| और अब इनकी शादी का एक बड़ा संकेत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रस्मो के दौरान मिला, जब आलिया भट्ट का कलीरा करिश्मा के सिर पर गिर गया| जिसे लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि अगर किसी के सिर पर यह गिरता है तो, जल्दी ही उसकी शादी हो जाती है|

इसके अलावा करिश्मा कपूर की तरफ से भी शादी को लेकर एक ऐसा रिएक्शन सामने आया है, जिसने उनके फैंस को दूसरी शादी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है| ऐसा इसलिए क्योंकि बीते दिनों की करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा था|

इस दौरान करिश्मा कपूर से उनके एक फैन ने दूसरी शादी को लेकर सवाल किया था| जिसके जवाब में करिश्मा कपूर ने लिखा था-‘ इट डिपेंड्स’| और करिश्मा कपूर के जवाब के बाद फैन्स का दूसरी शादी को लेकर कयास लगाना तो लाजमी है|

हालांकि, अभी तक करिश्मा कपूर या फिर कपूर परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से करिश्मा कपूर की दूसरी शादी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है| पर, करिश्मा कपूर एक बार फिर से अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर इन दिनों अपने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इसी के साथ-साथ मीडिया में भी वह एक चर्चित टॉपिक बनी हुई है|

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, करिश्मा कपूर को आखरी बार साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म डेंजरस इश्क में देखा गया था| इसके अलावा अगर करिश्मा के कैरियर में शामिल कुछ सक्सेसफुल फिल्मों की बात करें तो, इनमें प्रेमकैदी, राजा हिन्दुस्तानी, राजा बाबू, कुली नं बन, हीरो नं. बन और हसीना मान जाएगी जैसी शानदार और बेहतरीन फिल्में शामिल हैं| आपको यह बात जानकर शायद थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन करिश्मा ने महज 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी|

By Akash