फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर काफी ज्यादा सुपरहिट रहा है और यह नब्बे के दशक की सबसे पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक रही है| करिश्मा कपूर की पहली फिल्म प्रेम कैदी जब रिलीज हुई थी तब शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था की करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली है और 90 के दशक में करिश्मा कपूर का ही जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिला था |

जैसा कि हम सभी जानते हैं कपूर परिवार में बहू बेटियों को पहले फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं मिलती थी परंतु करिश्मा कपूर कपूर खानदान की पहली बेटी थी जिन्होंने इस परंपरा को तोड़ा और फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ कदम रखा बल्कि बेशुमार सफलता भी हासिल की और करिश्मा कपूर ने अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई|वही बात करें ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की तो रिद्धिमा फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद भी एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है और वह स्टार किड होने के बावजूद भी एक्टिंग में नहीं बल्कि बिजनेस फील्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया|

रिद्धिमा कपूर खूबसूरती के मामले में अपनी बहन करीना और करिश्मा से बिल्कुल भी कम नहीं है परंतु इसके बावजूद भी इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर नहीं बनाया बल्कि रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग में अपना कैरियर बनाया है और आज वह एक सफल बिजनेस वूमेन के तौर पर जानी जाती है|

कपूर खानदान की बात करी तो इस परिवार के सभी सदस्य वैसे तो आपस में मिल जुल कर रहते हैं परंतु कपूर परिवार की दो बेटियां करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के बीच रिश्ते कुछ खास नहीं है और इन दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है|तो आइए जानते हैं क्या है वह वजह जिसके चलते इन दोनों बहनों के बीच नफरत पैदा हुई है|

बता दें कपूर खानदान की दो बेटियां करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर एक दूसरे से इतना नफरत करती है कि यह दोनों बहने एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती | इन दोनों बहनों के बीच बड़ी नफरत की वजह इनकी मां है दरअसल करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के बीच जो मनमुटाव पैदा हुआ है वह उनकी मांओं की वजह से हुआ है| कहा जाता है कि एक समय में कपूर खानदान की बहू बबीता और नीतू कपूर के बीच बोलचाल बिल्कुल बंद था और जब दोनों बहुओं के बीच मनमुटाव पैदा हुआ तो इसका सीधा असर इन दोनों के बच्चों पर भी पड़ा|

जिसके चलते बबीता की बेटी करिश्मा कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिधिमा कपूर भी एक दूसरे से बात करना पसंद नहीं करती और दोनों के बीच बचपन से जो मनमुटाव पैदा हुआ वह आज तक बरकरार है| कहा जाता है कि जब यह दोनों बहने छोटी थी तब इनके बीच रिश्ते काफी मधुर थे परंतु जैसे-जैसे यह दोनों बहने बड़ी हुई और समझदार हुई वैसे वैसे इनके बीच दूरियां बढ़ने लगी और दोनों के रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो गई जो कि आज भी बरकरार है|

By Anisha