बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं की सूची में शामिल अभिनेता विक्की कौशल बीते काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं| विक्की की बात करें तो अपने लुक्स और शानदार एक्टिंग के दम पर इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है| और इसी वजह से विकी कौशल का नाम इंडस्ट्री के कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है| हालांकि गुजरे काफी वक्त से विकी कौशल बॉलीवुड की एक बेहद मशहूर एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं|

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं जिनके साथ विकी कौशल के लव अफेयर की खबरें काफी अधिक सुर्खियों में छाई हुई हैं| इन दोनों को लेकर काफी वक्त से  ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एक दूसरे के साथ ये दोनों रिलेशनशिप में है और कई बार इन दोनों को एक दूसरे संग सपोर्ट भी किया जा चुका है| हालांकि विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही अपने इस रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करते हैं|

अभी बीते कुछ वक्त पहले की बात करें तो इन दोनों को लेकर ऐसी खबरें वायरल हुई थी कि इन दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है| पर बाद में इन दोनों ने ऐसी खबरों को अफवाह का करार दिया था| वहीं अब एक बार फिर से यह दोनों काफी अधिक सुर्खियों में देखे जा रहे हैं और इस बार सगाई नहीं बल्कि इनकी शादी को लेकर बातें हो रही हैं|

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है के विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह दोनों एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| साथ ही ऐसी भी खबरें सामने आई हैं के शादी के लिए इन दोनों के कपड़े सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए जा रहे हैं|

बात करें अगर कैटरीना कैफ की तो अपनी ड्रेस के लिए उन्होंने एक रॉ सिल्क नंबर चुना है और इसी वजह से शादी के दौरान एक्ट्रेस एक लहंगे में नजर आने वाली हैं|  ऐसा बताया जा रहा है इसी साल आने वाले नवंबर या दिसंबर के महीने में यह दोनों शादी के बंधन में बनने वाले हैं, पर अभी शादी की पक्की तारीख सामने नहीं आई है और न ही विकी कौशल या फिर कैटरीना कैफ ने शादी को लेकर कोई बयान दिया है|

खबरों की माने तो ऐसा बताया जाता है के विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को तकरीबन एक-दो सालों से डेट कर रहे हैं| पर इन दोनों में कभी भी अपने इस रिश्ते को पब्लिक करने की कोशिश भी नही की है| हालांकि शादी की खबरों से पहले आई सगाई की खबरों पर बात करते हुए विकी कौशल ने कहा था कि जब सही वक्त आएगा तो वह तुरंत ही सगाई कर लेंगे| लेकिन अभी के लिए वो सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं| वहीँ कैटरीना कैफ की कहे तो वो अभी अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर जिंदा है-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं|

By Anisha