टीवी पर वर्तमान समय में कई ऐसे रियलिटी शो प्रसारित किए जा रहे हैं जोकि दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और इन्हीं रियलिटी शोज में से एक हैं एमटीवी पर प्रसारित होने वाला मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज जो की टीवी का सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो है और इस रियलिटी शो को हमारे देश के युवा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं| इस रियलिटी शो में हर सीजन के दौरान कोई ना कोई विजेता रहा है और आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रोडीज शो के उन्हीं विजेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस रियलिटी शो के बदौलत गजब की पॉपुलर भी हासिल किए हैं तो आइए जानते हैं आजकल वह सभी विजेता कहां है और क्या कर रहे हैं|

रणविजय सिंह

एमटीवी रोडीज शो का पहला सीजन साल 2003 में टेलीकास्ट किया गया था और इस सीजन के विजेता रणविजय सिंह बने थे| इस शो को जीतने के बाद रणविजय सिंह ने कई टीवी सीरियल ऑल फिल्मों में काम किया और आज रणविजय सिंह एक सफल अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं| रणविजय सिंह लंदन के ड्रीम एक्शनरीप्ले में भी नजर आ चुके हैं|

आयुष्मान खुराना

एमटीवी रोडीज शो के दूसरे सीजन के विजेता बने थे आयुष्मान खुराना जो कि वर्तमान समय में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं और लंबे समय से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं|

शालिनी मल्होत्रा

एमटीवी रोडीज शो के तीसरे सीजन की विनर बने  थे  शालिनी मल्होत्रा और यह शो जीतने के बाद शालिनी मल्होत्रा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके है |

विशाल करवाल

एमटीवी रोडीज के चौथे सीजन के विनर बने थे विशाल करवाल और वही विशाल कारवाल बिग बॉस सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं| आज विशाल कारवाल टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वह कई सीरियल में नजर आ चुके हैं|

बानी रे

रोडीज के चौथे सीजन में दूसरा स्थान पाने वाली बानी रे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है| इसके अलावा बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी बानी रे को देखा जा चुका है|

आशुतोष कौशिक

एमटीवी रोडीज रियलिटी शो के पांचवें सीजन के विनर बने थे आशुतोष कौशिक और इस शो को जीतने के बाद इन्होंने बिग बॉस सीजन 2 में भी हिस्सा लिया था और इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया है और कई सीरियल में नजर आ चुके हैं|

अय्याज अहमद

लिस्ट में अगला नाम अय्याज अहमद का शामिल है जो की एमटीवी रोडीज शो के 6 वें सीजन के विनर बने थे | वही है जो जीतने के बाद अयाज अहमद आज टीवी इंडस्ट्री की एक जाने माने एक्टर बन चुके है |

साहिल आनंद

इस रियलिटी शो के सातवें सीजन के विनर बने थे साहिल आनंद और मौजूदा समय में साहिल आनंद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं|

पूजा बनर्जी

रोडीज सीजन 8 की विजेता बनी थी पूजा बनर्जी जो कि मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है और इन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया है|

प्रिंस नरूला

साल 2015 में एमटीवी रोडीज का 12 वां सीजन आया था जिसमें प्रिंस नरूला विनर बने थे और इस रियलिटी शो को जीतने के बाद प्रिंस नरूला टीवी के कई हिट सीरियल में काम कर चुके हैं और इन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की है|

  प्रियांक  शर्मा

एमटीवी रोडीज रियलिटी शो के 14 वे सीजन के विनर बने थे प्रियंक शर्मा और इन्होंने बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी भी अपने नाम की है| वही प्रियंक शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री में कई पॉपुलर सीरियल में नजर आ चुके हैं|

 

By Anisha