हमारा भारत देश आजादी के बाद से एक लोकतांत्रिक देश बन चुका है| लेकिन, अगर गुजरे जमाने की बात करें तो, आजादी से पहले हमारा भारत भी कुछ ऐसे देशों में शामिल रहा है, जहां पर राजाओं का राज हुआ करता था| हालांकि, राजघराने आजादी के बाद आज ना केवल राजाओं का शासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है, बल्कि इसके साथ-साथ आप राजघरानों का भी महत्व उतना अधिक नहीं रह गया है|

पर आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको एक परिवार के कुछ ऐसे लोगों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो खुद को राजघरानों के वंशज बताते हैं|

दरअसल, अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको जयपुर रियासत के किंग पद्मनाभ सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र आज भले ही महज़ 21 साल है पर अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो, प्राप्त जानकारियों के मुताबिक आज उनके पास तकरीबन 20 हजार करोड़ से भी अधिक की संपत्ति मौजूद है और आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि ये खुद को भगवान श्री राम के वंशज बताते हैं|

शाही परिवार के 303 वे वंशज

आपको बता दें, ये खुद को शाही परिवार के 303वें वंशज बताते हैं, और उन्होंने इटली के मिलान में डॉल्चे एंड गब्बाना इंटरनेशनल ब्रांड के लिए रैंप वॉक भी किया है| जयपुर के शाही परिवार के 303 वें वंशज फेमस मॉडल होने के साथ-साथ एक पोलो खिलाड़ी और पर्यटक के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं, जो असल जिंदगी में घूमने फिरने के बेहद शौकीन हैं और वह अपना अधिकतर वक्त ट्रैवलिंग करते हुए ही बिताना पसंद करते हैं|

मिल चुका है द यंगेस्ट एवर प्लेयर का खिताब

अगर पद्मनाभ सिंह की बात करें, उनके पिता का नाम नरेंद्र सिंह और उनकी मां का नाम प्रिंसेस दिया कुमारी है| पद्मनाभ ने सिर्फ 13 साल की उम्र से ही पोलो खेलने की शुरुआत की थी, और इसी वजह से उन्होंने इस खेल में काफी योग्यता व महारत हासिल कर ली है|

इतना ही नहीं बल्कि, उन्हें आज पोलो टीम में भी शामिल कर लिया गया है और उनकी काबिलियत को देखने के बाद उन्हें आज टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी हासिल हो चुकी है| इसके अलावा पद्मनाभ सिंह को वर्ल्ड कप पोलो टीम में द यंगेस्ट प्लेयर का खिताब भी हासिल हो चुका है|

दुनिया की संस्कृति को करीब से समझना चाहते है

पद्मनाभ सिंह मीडिया से भी अक्सर रूबरू होते रहते हैं, और ऐसे में मीडिया से हुई एक बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि वह भारतीय संस्कृति को करीब से देख कर उसे समझना चाहते हैं| इसके अलावा उन्होंने ऐसा भी बताया था कि व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें ईरान देश काफी पसंद है, और वहां पर जाना भी पसंद करते हैं|

जानकारी के लिए बता दें, पद्मनाभ जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान श्री राम के बेटे उसके 309वें वंशज थे, और इसी राजघराने से संबंध रखने वाली पद्मिनी देवी ने भी एक बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया था|

By Anisha