अपने जमाने के टॉप अभिनेताओं में शामिल रहे मिथुन चक्रवर्ती ने अपने दमदार एक्टिंग के साथ साथ बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी और अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल से लाखों फैंस के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई थी| मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो, आज अभिनय की दुनिया से दूर होने के बाद वह राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं और राजनीति की दुनिया में भी मिथुन चक्रवर्ती अपना परचम लहराते हुए नजर आ रहे हैं| और ऐसे में आज मिथुन चक्रवर्ती फिल्मी दुनिया से दूर होते हुए भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं|

पर अपनी आज की इस पोस्ट में हम मिथुन चक्रवर्ती के बारे में नहीं बल्कि उन्हीं की बहू मदालसा शर्मा के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उन्हें की तरह आज अभिनय की दुनिया का हिस्सा बनी हुई है| मदालसा शर्मा आज अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से खूब सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं और आज उनकी गिनती टीवी इंडस्ट्री की कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियों में की जाती है|

मदालसा शर्मा की बात करें तो, इन दिनों स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले बेहद लोकप्रिय और मशहूर टीवी सीरियल में मिथुन चक्रवर्ती की बहू काव्या के किरदार को निभाते हुए नजर आती हैं, और अपने इस किरदार को निभाते हुए मदालसा शर्मा ने काफी पापुलैरिटी भी हासिल की है, और घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है| मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है, जो लुक्स के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती है|

मदालसा शर्मा आज सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं, और वहां पर उन्हें अक्सर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है| और इसी के साथ साथ मदालसा सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट को फेंस के साथ साझा करती रहती हैं और अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड भी रहती हैं| ऐसे में आज सोशल मीडिया पर भी मदालसा शर्मा काफी पॉपुलर है, जहां पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोवर्स मौजूद है|

असल जिंदगी की बात करें तो, 26 सितंबर, 1991 को मुंबई में मदालसा शर्मा का जन्म हुआ था और उन्होंने साल 2018 में महाक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद वह मिथुन चक्रवर्ती के घर की बहू बनी और आज मदालसा शर्मा की उम्र 30 साल हो चुकी है| मदालसा शर्मा के पति महाक्षय चक्रवर्ती अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म 30 जुलाई 1984 को हुआ था और आज उनकी उम्र 37 साल है|

साथ ही बताते चलें, शादी के बाद जहां मदालसा शर्मा मिथुन चक्रवर्ती की बहू बनी है, जैकी फिल्मी दुनिया का एक मशहूर चेहरा है| वही शादी से पहले भी मदालसा शर्मा एक ऐसे परिवार से संबंधित थी, जो कि फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे| मदालसा शर्मा के पिता का नाम सुभाष शर्मा है, जो कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं| और वहीं दूसरी तरफ, मदालसा शर्मा की मां शीला शर्मा भी एक फेमस एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान रखती हैं, जो महाभारत में देवकी के किरदार में नजर आई थी|

By Anisha