हिंदी फिल्म जगत की बेहद खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज एक बेहद लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं| माधुरी की बात करें तो इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 से की थी जिसके बाद इन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और ना केवल अपने लुक्स बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग डांस के दम पर भी इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत को साबित किया| अपने करियर के दौरान माधुरी दीक्षित को 5-10 नहीं बल्कि पूरे 15 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है जिनमें से 8 को माधुरी अपने नाम भी कर चुकी हैं|

इसके अलावा 90 के दशक की यह बेहद कामयाब एक्ट्रेस पद्मश्री जैसे बड़े सामान से भी नवाजी जा चुकी हैं| लेकिन बाद में जब माधुरी दीक्षित की शादी हो गई तो इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और अपनी निजी जिंदगी में मशरूफ हो गई| हालांकि बावजूद इसके ये आज भी अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखी जाती हैं| और साथ ही सोशल मीडिया पर भी अक्सर छायी रहती हैं|

अभी की कहे तो माधुरी दीक्षित एक फेमस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज देखी जाती हैं और अपने शो में एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी शो के एक किस्से से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसमें माधुरी दीक्षित शो की एक परफॉर्मेंस को देख काफी भावुक हो गई थी|

इस दौरान माधुरी को ऐसा कहते सुना गया था के उनके दोनों बेटे उन्हें नहीं देते हैं| ऐसा तब हुआ था जब डांस दीवाने शो में नजर आये कैंडिडेट किशन अपनी पूरी परफॉर्मेंस का पूरा श्रेय अपनी मां को दे देता है और इसे देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो जाती हैं| अपनी प्रस्तुति के बाद किशन ने कहा के अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उन्हें अहमियत ना देने का उन्हें पछतावा है|

इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा के कभी-कभी उनके बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते अरे इस बात का उन्हें भी उस वक्त बुरा लगता है| आगे माधुरी ने कहा के वह बार-बार उन्हें बुलाती रहती हैं पर अधिक वह कुछ कर भी नहीं सकती| इसके बाद माधुरी ने कहा क्या अपने बच्चे को लेकर सभी मां प्रोटेक्टिव होती हैं| साथ ही माधुरी ने अभी कहा कि वह जब छोटी थी तब वह भी ऐसा किया करती थी| लेकिन अब उन्हें इस बात का आभास हो रहा है|

बता दे आज फिल्मी दुनिया से एक लंबे वक्त से दूर होने के बावजूद भी माधुरी दीक्षित की पापुलैरिटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है| इसका अंदाजा आप माधुरी दीक्षित के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर भी लगा सकते हैं जहां इनके आज भी की गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं|

हालांकि माधुरी भी अपने फैंस का काफी ख्याल रखती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस फैन्स तक पहुंच जाती रहती हैं|

By Akash